आखिर क्यों शाहरुख का दिल मांगे खर्च में और कटौती?
कोलकाता नाइट राइडर्स की सर्वेसर्वा कंपनी रेड चिलीज एंटरनेटमेंट को ईडन गार्डन में हुए आईपीएल के मैचों से अब तक 12 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हो चुकी है, लेकिन कंपनी आजकल खर्च में कटौती करने पर जोर दे रही है। दरअसल नए-नए करों और बढ़ी हुई सुरक्षा फीस की वजह से रेड चिलीज […]
तेल को लेकर खुद सरकार में हुई तकरार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से घाटा उठा रहीं तेल कंपनियों को अब सरकार से भी राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। दरअसल, वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को पेट्रोलियम मंत्रालय की 44,000 करोड़ रुपये के तेल बॉन्ड जारी करने की मांग को ठुकरा दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने […]
बिजली की ओवरडोज से होगी बदहज़मी!
बिजली की खस्ता हालत तो समस्या है ही लेकिन इसका ज्यादा उत्पादन भी सिरदर्द बन सकता है। यह बात चौंकाती जरूर है लेकिन सच है। इधर सरकार अपनी 11वीं पंचवर्षीय योजना के तहत 78,000 मेगावॉट की परियोजनाएं पूरी कर ज्यादा बिजली पाने की आस लगाए बैठी है और उधर इससे कहीं ज्यादा क्षमता वाली परियोजनाओं […]
सब पर नहीं चलता वादों का ‘मायाजाल’
बारह महीने पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने बहुजन के बजाए सर्वजन का नारा लगा कर जनता को लुभाया। बेहतर शासन देने का वादा किया लेकिन शायद सबको खुश रखना इतना आसान नहीं है। कई मसलों पर सरकार का रुख साफ न होने से आशंका और चिंता का माहौल है। 23 अगस्त 2007 को राज्य सरकार […]
नैनो के निर्माण पर फिलहाल ब्रेक नहीं
टाटा मोटर्स की ओर से नैनो कार निर्माण के लिए पश्चिम बंगाल के सिंगुर में अधिग्रहीत की गई जमीन पर ही फिलहाल काम चलता रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता हाईकोर्ट के इस जमीन को वैध करार देने के फैसले को अस्थायी तौर पर बरकरार रखा है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर राज्य सरकार, […]
तेल से फिसला शेयर बाजार भी
तेल बॉन्ड जारी करने की मांग को ठुकराने और पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी नहीं किए जाने के संकेत से तेल गैस कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 108.04 अंकों की गिरावट के साथ 16,752.86 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में […]
निसान उतारेगी भारतीय बाजार में सस्ती कार
कार निर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी निसान साल 2010 तक भारतीय बाजार में तीन सस्ते मॉडल उतारने की योजना बना रही है। कंपनी इन तीनों मॉडलों का निर्माण अपने चेन्नई स्थित संयंत्र से ही करेगी। जापान की इस कंपनी में रेनो की 44 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी यह कार भारत और थाईलैंड जैसे उभरते कार […]
नोकिया सेज में कर्मचारियों की संख्या होगी दोगुनी
मोबाइल निर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी नोकिया अगले दो साल में चेन्नई स्थित नोकिया सेज में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या दोगुनी कर 30 हजार तक पहुंचाने की योजना बना रही है। नोकिया साल 2008 में चेन्नई स्थित इस संयंत्र के विस्तार के लिए 30 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना भी बना […]
फोर्ड का नया डीजल इंजन संयंत्र शुरू
वाहन निर्माण क्षेत्र की वैश्विक कंपनी फोर्ड मोटर की सहयोगी फोर्ड इंडिया ने चेन्नई के मरामलाई नगर में अपने अत्याधुनिक इंजन एसेंबली संयंत्र में डीजल इंजनों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इस संयंत्र में फोर्ड फिएस्टा और फोर्ड फ्यूजन में इस्तेमाल किये जाने वाले इंजनों का उत्पादन किया जाएगा। लगभग 104 करोड़ रुपये […]
वीएसएनएल लंका का नाम अब हुआ टाटा कम्युनिकेशंस लंका
टाटा समूह की वीएसएनएल लंका लिमिटेड का नाम अब बदल कर टाटा कम्युनिकेशंस लंका लिमिटेड हो गया है। यह टाटा कम्युनिकेशंस लंका लिमिटेड के वैश्विक लॉन्च, जो वीएसएनएल के लिए नई कारोबारी संस्था है, के बाद समूह का अगला कदम था। टाटा कम्युनिकेशंस ब्रांड में सभी पूर्व वीएसएनएल, वीएसएनएल इंटरनैशनल, टेलीग्लोब, टाटा इंडिकॉम इंटरप्राइजेस बिजनेस […]
