facebookmetapixel
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का स्वागत किया, कहा- ‘मेड इन इंडिया’ को मिली बड़ी राहतEPFO का दावा: PF के नए नियमों से टैक्स का झंझट खत्म, अब निवेश व रिटर्न पाना होगा और आसानKotak MF ने उतारा नया सर्विसेज फंड, ₹500 की SIP से भारत के ग्रोथ इंजन पर दांव लगाने का मौकाट्रेड डील के बाद बाजार का भरोसा क्यों लौटा अंबानी-अदाणी पर?Explainer: India-US Trade Deal के बाद देश के टेक्सटाइल सेक्टर को कैसे बूम मिलने वाला है?अमेरिकी टैरिफ कटौती से रत्न, आभूषण और कपड़ा सेक्टर को बढ़ावा, रूसी तेल से तुरंत दूरी मुश्किल: Moody’sHAL, BEL से लेकर PTC तक निवेश का मौका, ब्रोकरेज ने डिफेंस शेयरों पर हाई टारगेट तय किएStocks To Buy: ₹200 से सस्ते ये दो PSU स्टॉक्स दे सकते हैं अच्छा मुनाफा! नतीजों के बाद ब्रोकरेज की BUY रेटिंगअमेरिकी ड्यूटी में कटौती से झींगा इंडस्ट्री को बड़ी राहत, कॉ​म्पिटिटर्स के मुकाबले स्थिति बेहतरभारत-अमेरिका ट्रेड डील से ‘काफी अनिश्चितता खत्म हुई’: DEA सचिव

ED ने मुंबई व चेन्नई में Franklin Templeton से जुड़े स्थानों पर छापे मारे

Last Updated- March 16, 2023 | 2:13 PM IST
franklin templeton investments

प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate यानी ED) धनशोधन जांच के तहत संपत्ति प्रबंधक फ्रैंकलिन टेम्पलटन (Franklin Templeton)और इसके पूर्व एवं वर्तमान अधिकारियों से जुड़े कुछ स्थानों पर मुंबई और चेन्नई में तलाशी ले रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संघीय एजेंसी धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत कंपनी और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ अपनी जांच के तहत और सबूत एकत्र करना चाहती है। पूंजी बाजार नियामक सेबी ने नवंबर 2020 में कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

यह नोटिस कंपनी के अप्रैल 2020 के एक फैसले के बाद जारी किया गया था। कंपनी ने तीन लाख निवेशकों से प्रबंधन के तहत 25,000 करोड़ रुपये की संपत्ति वाली छह ऋण योजनाओं को बंद करने का फैसला किया था।

कंपनी ने महामारी के कारण तरलता की चुनौतियों का हवाला देते हुए यह फैसला किया था। चेन्नई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बाद में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज की थी।

ईडी की धनशोधन जांच उसी शिकायत पर आधारित है। सेबी ने 2021 में संपत्ति प्रबंधक के प्रमुखों- विवेक कुडवा और रूपा कुडवा को एक वर्ष के लिए प्रतिभूति बाजार से किसी भी तरह से जुड़ने पर रोक लगा दी थी।

First Published - March 16, 2023 | 2:04 PM IST

संबंधित पोस्ट