केशवन ने इस रेस में 51.640 सेकेंड का समय लिया। वह विजेता से 0.8 सेकेंड पीछे रहे और इस तरह से 27वें स्थान पर रहे। उन्हें इसके अलावा 14 नेशन्स कप अंक भी मिले।
उन्होंने ओलंपिक क्वालिफिकेशन के लिये भी महत्वपूर्ण अंक हासिल किये। इससे उनके कुल अंकों की संख्या तीन हो गयी है और वह ओलंपिक रैंकिंग में 33वें स्थान पर हैं।
शिवा को ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई करने के लिये शीर्ष 40 में रहना होगा और उन्हें विश्वास है कि वह इसे हासिल कर लेंगे।
उन्होंने इनसबु्रुक से कहा, रैंकिंग में मैं लगातार आगे बढ़ रहा हूं क्योंकि मैंने उपकरणों के साथ जो कुछ प्रयोग किये थे उसका फायदा मिल रहा है। इस रेस में पिछले विश्व कप की तरह फिर से मैं विजेता के काफी करीब रहा।
अमेरिका के टकर वेस्ट ने 50 . 753 सेकेंड के साथ नेशन्स कप में पहला स्थान हासिल किया।
भाषा