Advertisement
Bank Strike on 12 Feb: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! SBI समेत देशभर के बैंक कल रहेंगे बंद; ये सेवाएं रहेंगी प्रभावितजॉब जॉइनिंग में अब नहीं होगी देरी! Aadhaar App से मिनटों में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन, जानें डीटेल्सऑफिस का किराया आसमान पर! REITs के लिए खुला कमाई का सुपर साइकिलभारत से ट्रेड डील की फैक्ट शीट में US ने किया संसोधन; दालें हटाई गईं, $500 अरब खरीद क्लॉज भी बदलामौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौकाGold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांवसेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेट
अन्य समाचार देश के परमाणु प्रतिष्ठानों की संरक्षा बढ़ाने की जरूरत: अंसारी
'

देश के परमाणु प्रतिष्ठानों की संरक्षा बढ़ाने की जरूरत: अंसारी

PTI

- November,07 2013 8:43 PM IST

एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान अंसारी ने कहा, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में हुए परमाणु हादसों में जो कुछ हुआ है उसे देखते हुए हादसों के संभावित स्रोतों से निजात पाना एक चुनौती है । सुरक्षा एवं संरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाए जाने की जरूरत है । हर नया अनुभव बताता है कि जिसे सुरक्षित माना गया वह पर्याप्त सुरक्षित नहीं था ।

उप-राष्ट्रपति ने कहा कि विमान में दाखिल होने पर उड़ान के वक्त हादसा हो सकता है या कार में सवार रहते दुर्घटना हो सकती है ।

अंसारी ने कहा, क्या इनमें से कोई भी चीज हमें यह कहती है कि इस तरह के संचार के साधनों को अनदेखा करना चाहिए ? नहीं, बल्कि हम हालात में सुधार लाने की कोशिश करते हैं ।

उन्होंने कहा, हम एक ऐसी समस्या में अटक गए हैं जो इस बहस के लिए प्रासंगिक नहीं है पर इसका कोई विकल्प भी नहीं हो सकता । समस्या संरक्षा से जुड़ी है । आज परमाणु उर्जा हमारी उर्जा जरूरतों के थोड़े से हिस्से को पूरा कर रही है ।

अंसारी ने कहा कि भारत की आबादी और अर्थव्यवस्था के मद्देनजर देश में उर्जा की कमी है और हमेशा कमी रहेगी ।

उन्होंने कहा, आज परमाणु उर्जा थोड़ा सा योगदान कर रही है और 2032 तक यह करीब 10 फीसदी हो जाएगी । असल सवाल इस बात पर ध्यान देना है कि क्या हम इस 10 फीसदी के बगैर काम चला सकते हैं । हमारी उर्जा जरूरतें एक गंभीर मुद्दा है ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement