वे जिले के एक गांव मंे संगत दर्शन कार्यक्रम के अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब भारत तथा अरब देशों के बीच कारोबार का पारपंरिक रास्ता रहा है। देश के आर्थिक पहलुओं को देखते हुए इसे फिर खोला जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पंजाब मध्य एशियाई देशों को बासमती चावल तथा सब्जियों का निर्यात कर सकता है क्योंकि इन देशांे में बासमती की अच्छी मांग है।
उन्होंने कहा कि वाघा-अट्टारी सीमा के जरिए 137 उत्पादों के कारोबार की अनुमति है जबकि इस संख्या को बढाकर 1400 किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर उन्होंने फसल विविधिकरण को बढावा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी 12 महीनों के दौरान सिंचाई के लिये पानी उपलब्ध कराने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि धान के अलावा सब्जियों और कपास उत्पादन के लिये भी पानी की आवश्यकता होती है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को सदी का सबसे बड़ा तोहफा राज्य के बिजली के मामले में अधिशेष वाला राज्य बनने के रूप में दिसंबर तक मिलने वाला है। राज्य के गोइंदवाल साहिब, राजपुरा और तलवंडी साबो में ताप बिजलीघर के उद्घाटन के बारे में सवाल पूछा गया था।
बादल ने कहा मैं राहुल :कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी: की तरफ सपने दिखाता नहीं हूं, बल्कि यह सुनिश्चित करता हूं कि सपने साकार हों।
उन्होंने कहा कि राज्य में आटा दाल योजना के अलावा लाभार्थियों को अगले महीने से एक रपये किलो आटा मिलेगा।