चालीस बार की चैम्पियन मुंबई के कप्तान जहीर खान ने चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम में टास जीतकर हरियाणा को बल्लेबाजी का न्यौता दिया और उसने उन्हें महज 134 रन पर समेट दिया। मुंबई की टीम पहली पारी के हिसाब से 34 रन से पिछड़ रही है।
तेंदुलकर आज यहां अपना आखिरी रणजी मैच खेलने के लिये उतरे। वेस्टइंडीज के खिलाफ 200वां टेस्ट खेलने के बाद संन्यास की घोषणा करने वाला यह अनुभवी खिलाड़ी हालांकि महज पांच रन बनाकर आउट हो गया, जिससे दर्शकों को काफी निराशा हुई।
चाय के विश्राम के बाद मध्यम गति के गेंदबाज मोहित ने गेंद संभाली। उनकी पहली ही गुडलेंथ गेंद में अच्छी उछाल थी जिसे तेंदुलकर ने आगे बढ़कर रक्षात्मक रूप से खेलना चाहा लेकिन वह उनके ग्लव्स से लगकर विकेटों में समां गयी।
मोहित ने इससे पहले बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया। हरियाणा की खराब बल्लेबाजी के बावजूद मोहित ने महत्वपूर्ण 49 रन की पारी खेली। मोहित और मुंबई के अभिषेक नायर दिन के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे। नायर ने चार विकेट अपने नाम किये।
स्टंप उखड़ने के समय अंजिक्य रहाणे 44 और रात्रिप्रहरी धवल कुलकर्णी एक रन बनाकर खेल रहे थे।
जारी भाषा
नननन