Business Standard
Advertisement
TCS, Infosys, HCL Tech या Tech Mahindra? जानिए किस IT शेयर में है सबसे ज्यादा कमाई का मौकाGPF Interest Rate: सरकारी कर्मचारियों को राहत, जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के लिए GPF पर 7.1% ब्याज दर बरकरारCJI कांत ने CJP मामले पर दी सफाई, बोले- तत्काल सुनवाई से इनकार की खबर गलतमसालों की तेजी पर ब्रेक, मुनाफावसूली से गिरे हल्दी, धनिया और जीरा के भाव10 साल जेल, ₹10 करोड़ का जुर्माना: पेपर लीक बिल को कैबिनेट की मंजूरी, अगले हफ्ते संसद में होगा पेश50 हजार रुपये से कम का लोन लेने वालों पर क्यों बढ़ी नजर? रिपोर्ट ने बताए बड़े जोखिमSwiggy ने विदेशी हिस्सेदारी घटाई! Eternal बढ़ा रही नेटवर्क… किसका प्लान ज्यादा दमदार?ITR Filing 2026: अभी तक नहीं भरा ITR? आखिरी समय में भूलकर भी न करें ये गलतियां, बढ़ सकता है टैक्स का झंझटDDA की नई हाउसिंग स्कीम: ₹33 लाख से शुरू फ्लैट, 25% छूट का मौकाSBI Funds Management Share Price: लिस्टिंग के कुछ ही दिनों में IPO प्राइस से नीचे फिसला शेयर, हाई से 8% तक टूटा
अन्य समाचार देश में 101 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक के नकली नोट पकड़े गये
'

देश में 101 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक के नकली नोट पकड़े गये

PTI

- July,21 2012 6:57 PM IST

बैंकिंग तंत्र के जरिये पिछले 15 साल में 101 करोड़ रुपये मूल्य की नकली भारतीय मुद्रा पकड़ी गई जिसमें 500 रुपये के नकली नोट सबसे जयादा पकड़े गये।

सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के तहत रिजर्व बैंक ने कहा है कि वर्ष 1996 से लेकर 2012 तक कुल पांच लाख 21 हजार 155 नकली नोट पकड़े गये जिनका कुल मूल्य 101.91 करोड़ रुपये है।

बैंक ने कहा कि पकड़े गये जाली नोटों में सबसे ज्यादा 500 रुपये के नोट थे जिनका कुल मूल्य 64.40 करोड़ रुपये रहा जबकि 22 करोड़ रुपये मूल्य के 1,000 रुपये के ऐसे नोट पकड़े गये।

रिजर्व बैंक ने कहा कि अर्थव्यवस्था में कितने नकली नोट प्रचलन में है इसके बारे में उसके पास कोई अनुमान नहीं है, बैंक ने केवल उन्हीं नकली नोट का ब्यौरा दिया है जो पिछले 15 साल में पकड़े गये।

आरटीआई कार्यकर्ता सुभाष अग्रवाल द्वारा मांगी गई जानकारी के उत्तर में रिजर्व बैंक ने यह जरूर बताया कि इस साल 31 मार्च की स्थिति के अनुसार कितने के कितने नोट अर्थव्यवस्था में प्रचलन में थे। बैंक के अनुसार दो और पांच रुपये के 1,154 करोड़ नोट, दस रुपये के 2,300 करोड़ नोट, 20 रुपये के 351 करोड़, 50 रुपये के 348 करोड 80 लाख नोट, 100 रुपये के 1,411 करोड 90 लाख, 500 रुपये के 1,093 करोड 40 लाख और 1,000 रुपये के 477 करोड 40 लाख वास्तविक करेंसी नोट प्रचलन में हैं।

भाषा

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement