Business Standard
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश
अन्य समाचार सांप्रदायिकता भड़काने की इजाजत किसी को नहीं -सपा
'

सांप्रदायिकता भड़काने की इजाजत किसी को नहीं -सपा

PTI

- August,22 2013 10:03 PM IST

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा , भाजपा ,संघ और विहिप लोकसभा चुनाव के पहले साम्प्रदायिकता उभारने के लिये संत महात्माओं को मोहरा बनाने की साजिश रच रहे हैं ,कारण कि उनके पास जनता के बीच जाने का कोई मुद्दा नहीं है। मगर समाजवादी पार्टी सरकार उन्हें 84 कोसी अयोध्या परिक्रमा के जरिये वातावरण में साम्प्रदायिकता भड़काने की इजाजत नहीं देगी।

चौधरी ने कहा कि साधु संतों की प्रस्तावित परिक्रमा कोई धार्मिक आयोजन नहीं है और धार्मिक आधार पर मतों के ध््रुावीकरण के लिये भाजपा की साजिश है।

उन्हौंने केन्द्र में सत्तारढ कांग्रेसनीत संप्रग सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि 1992 की तरह उसने इस परिक्रमा पर भी चुप्पी साध रखी है ,जिससे लगता है कि उसे भी इस परिक्रमा में कुछ स्वार्थ दीखता है।

चौधरी ने कहा कि साधु संतों की 25 अगस्त से प्रस्तावित परिक्रमा कोई परंपरागत परिक्रमा नहीं है और प्रदेश के विकास के लिये संकल्पबद्ध अखिलेश सरकार किसी को भी कोई नई परंपरा शुर करके साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का मौका नहीं देगी कि कोई उत्तर प्रदेश को गुजरात बना दे।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement