Advertisement
Cyient buyback: ₹720 करोड़ का बायबैक, फिर भी शेयर गिरा; Cyient में क्या चल रहा है?Infosys Share: मुनाफा बढ़ने के बावजूद 4% लुढ़का, बेच कर निकल लें; होल्ड करें या BUY का मौका?ईरान में बदली ताकत की तस्वीर: सुप्रीम लीडर नाम का, जनरल ले रहे फैसले₹4200 करोड़ का बड़ा निवेश! भारत में बनेगा सोलर हबClassic Legends: अमेरिका से हटकर यूरोप की ओर बढ़ी कंपनीफरवरी में बढ़ी विदेशी निवेश की आवक, शुद्ध एफडीआई फिर हुआ सकारात्मकअप्रैल में निजी क्षेत्र की गतिविधियों में सुधार, पीएमआई 58.3 पर पहुंचाआर्टिफिशल इंटेलिजेंस चुनौती भी और एक बहुत बड़ा अवसर भी: Nasscom अध्यक्ष2027 के मध्य तक पूरी होगी दक्षिण कोरिया से समझौते पर बात : गोयलकेजरीवाल की सुनवाई वाली पोस्ट हटाए एक्स: अदालत
अन्य समाचार बालिका स्कूल भवन में रखे ईवीएम को लेकर विधानपरिषद में हंगामा
'

बालिका स्कूल भवन में रखे ईवीएम को लेकर विधानपरिषद में हंगामा

PTI

- August,02 2013 4:13 PM IST

भाजपा सदस्य बैद्यनाथ प्रसाद द्वारा सीतामढी जिला के कमला बालिका उच्च विद्यालय के भवन मंे कई सालों से रखे गए ईवीएम को हटाए जाने की मांग को लेकर पूछे गए एक अल्पसूचित प्रश्न पर शिक्षा मंत्री पी के शाही ने कहा कि इसके लिए समय-सीमा बतलाना संभव नहीं । उनके जवाब से असंतुष्ट भाजपा और राजद सदस्यों सदन के बीचोंबीच आ गए और सरकार से स्पष्ट जवाब की मांग करने लगे।

सरकार की ओर से स्पष्ट जवाब की मांग पर अडे भाजपा सदस्य बैद्यनाथ प्रसाद सदन के बीचोंबीच धरना पर बैठ गए।

बैद्यनाथ का कहना था कि उक्त स्कूल में लंबे समय से ईवीएम रखने होने और उसके लिए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती से वहां पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पाता है।

बाद में सभापति ने कहा कि अगले वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के समय उन ईवीएम की आवश्यक्ता पडेगी और ऐसे में वहां से ईवीएम स्वयं ही हटा लिया जाएगा । उन्होंने सदस्यों से अपनी-अपनी सीट पर वापस जाने को कहा । इसके बाद सदस्य अपनी-अपनी सीटों पर लौटे और सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चल सकी।

भाषा अनवर

08021542 दि

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement