Business Standard
Advertisement
इलेक्ट्रिक कार नहीं, स्कूटर और ऑटो चला रहे भारत की EV मार्केट; निवेश का बड़ा मौका कहां?IPO की भीड़ में कौन सस्ता, कौन महंगा? ₹84 से ₹1,785 तक के 5 इश्यू का वैल्यूएशन टेस्टआरटीआई से मनरेगा तक… एम वीरप्पा मोइली ने बताया कौन से सुधार हुए सफल और कहां अब भी बाकी है बड़ी चुनौती₹3.6 लाख करोड़ का हुआ स्मॉल कैप फंड बाजार, लेकिन क्या भीड़ बढ़ने से घट रहा कमाई का मौका?ब्रिक्स देश ऑडिट और सांख्यिकी में सहयोग बढ़ाएंगे, AI से आधुनिक होगा डेटा सिस्टमब्रिक्स के श्रम उपायों से सदस्य देशों में भर्तियां आसान होंगी, रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगेअनाज कारोबार में पश्चिमी कंपनियों के दबदबे को तोड़ने की कोशिश, ब्रिक्स के सामने चुनौतियांकैंसर से आंखों की दवा तक, ल्यूपिन का बड़ा दांव! बायोसिमिलर कारोबार के लिए ₹700 करोड़ निवेश करेगी कंपनीAI, स्टार्टअप और सेमीकंडक्टर पर ब्रिक्स का फोकस, भारत के लिए बड़ा मौकाछोटे शहरों पर Citroen की नजर, 5 साल में बिक्री का 75% यहीं से लाने का लक्ष्य
अन्य समाचार भारत, पाकिस्तान ने वार्ता के दौरान अच्छी प्र्रगति की है : जिलानी
'

भारत, पाकिस्तान ने वार्ता के दौरान अच्छी प्र्रगति की है : जिलानी

PTI

- July,09 2012 5:26 AM IST

भारत के विदेश सचिव रंजन मथाई के साथ वार्ता करने के बाद उनके पाकिस्तानी समकक्ष जलीज अब्बास जिलानी ने आज कहा कि वार्ता में दोनों देशों ने अच्छी प्रगति की है ।

उन्होंने आतंकवाद से लड़ने में भारत और पाकिस्तान को साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया ।

पाकिस्तान रवाना होने से पहले जिलानी ने कहा, मेरा मानना है कि दो दिनों की हमारी बैठक में हमने कुछ अच्छी प्रगति की है । हम अच्छी समझ विकसित कर रहे हैं और मेरा मानना है कि दोनों पक्ष संबंधों को आगे बढ़ाने को इच्छुक हैं और मुझे कोई संदेह नहीं कि हम सही दिशा में बढ़ रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद से दोनों देश प्रभावित हैं । उन्होंने कहा, हम दोनों आतंकवाद से पीडि़त हैं । हमें इस मुद्दे पर गंभीरता से सहयोग करने की जरूरत है ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दौरे का पाकिस्तान इंतजार कर रहा है । उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय संपर्क... आगे बढ़ने के लिए काफी महत्वपूर्ण है ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement