Business Standard
Advertisement
SEBI करेगा बॉन्ड टोकनाइजेशन का ट्रायल, कॉरपोरेट बॉन्ड रेपो बाजार को मजबूत करने पर जोरQ1 में दिखा कमाई का दम; आगे बैंक समेत ये सेक्टर्स तय करेंगे बाजार की दिशा, एक्सपर्ट ने बताई पसंदीदा थीम्सआदित्य बिड़ला कैपिटल ने गोल्ड लोन कारोबार में रखा कदम, 3 साल में 1,000 ब्रांच खोलने की तैयारी₹25 लाख या ज्यादा के विदेश ट्रांसफर पर I-T विभाग की नजर! किन मामलों में आ सकता है नोटिससोने-चांदी के ईटीएफ की बढ़ी चमक, निवेशकों का रिटर्न 6% तक बढ़ाराखी का कारोबार इस साल ₹25,000 करोड़ के पार जाने का अनुमान: कैटएचडीएफसी म्युचुअल फंड की 14 स्कीमों के नाम बदले, 26 अगस्त से होंगे लागूCashlo ऐप पर कैश निकालने से लेकर GST, ITR सेवाओं तक विकल्प, दुकानदार कैसे उठा सकते हैं फायदाNSE IPO को लेकर नया ट्विस्ट! कंपनी अपने ही प्लेटफॉर्म पर करा सकती है शेयरों की ट्रेडिंगरत्न एवं आभूषण निर्यात बढ़ाने के लिए बना ​थिंक टैंक, 2040 तक 100 अरब डॉलर का लक्ष्य
अन्य समाचार आईसीसी को उम्मीद नहीं कि डीआरएस स्वीकार करेगा बीसीसीआई
'

आईसीसी को उम्मीद नहीं कि डीआरएस स्वीकार करेगा बीसीसीआई

PTI

- March,24 2013 4:13 AM IST

रिचर्डसन ने कहा कि बीसीसीआई को डीआरएस स्वीकार करने में लंबा समय लगेगा लेकिन इसमें अनिल कुंबले जैसे पूर्व खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं । कुंबले आईसीसी की क्रिकेट समिति के अध्यक्ष हैं ।

रिचर्डसन ने कहा , अभी बीसीसीआई इस पर हामी भरने नहीं जा रहा । मुझे लगता है कि सिर्फ प्रशासक ही नहीं बल्कि अनिल कुंबले जैसेे लोग भी बोर्ड को मनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं ।

उन्होंने बीबीसी से कहा , कुंबले भारतीय टीम का कप्तान था जब बोर्ड ने डीआरएस पहली बार प्रयोग में लाई थी । तकनीक उस समय इतनी अच्छी नहीं थी । खिलाडि़यों को इसकी आदत नहीं थी और जितनी भी बार भारत ने डीआरएस लिया, फैसला उसके खिलाफ गया ।

रिचर्डसन ने कहा , सहवाग या उनका कोई स्टार बल्लेबाज बॉल ट्रैकिंग से गलती से आउट करार दिया गया था ।

भारत ने पहली बार 2008 में श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला में डीआरएस का इस्तेमाल किया था ।

रिचर्डसन ने कहा , कुंबले भारतीय क्रिकेट में काफी प्रभावी व्यक्ति है और वह हमारी तकनीकी समिति में भी है । एक बार ये लोग डीआरएस के फायदों के बारे में सोचने लगे तो तेंदुलकर , धोनी जैसे खिलाड़ी इसके लिये आश्वस्त हो जायेंगे और फिर क्रिकेट प्रशासक भी राजी होंगे ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement