Business Standard
Advertisement
डिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदमTax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असरMeta के अधिकारियों से आज सरकार की बैठक, WhatsApp और कंटेंट मॉडरेशन पर होंगे सवाल
अन्य समाचार 2006 के मालेगांव विस्फोट: नौ आरोपियों के रिहाई की संभावना
'

2006 के मालेगांव विस्फोट: नौ आरोपियों के रिहाई की संभावना

PTI

- August,30 2013 1:23 AM IST

राष्ट्रीय जांच एजेंसी :एनआईए: ने गिरफ्तार आरोपियों की आरोप मुक्त करने की अर्जियांे पर ऐतराज नहीं जताते हुए कहा कि उसके द्वारा जुटाए गए सबूत इससे पहले महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता :एटीएस: और सीबीआई द्वारा एकत्र किए गए सबूत के अनुरूप नहीं हैं, जिसने इनके खिलाफ मुकदमा चलाने की सिफारिश की थी।

नौ आरोपियों की आरोपमुक्त करने की अर्जियों के जवाब मंे आतंकवाद निरोधक एजेंसी ने विशेष एनआईए अदालत को बताया कि आगे की जांच मंे चूंकि एनआईए द्वारा जुटाए गए सबूत एटीएस और सीबीआई के सबूत के अनुरूप नहीं हैं, इसलिए अदालत इस मामले में उचित आदेश दे सकती है।

एजेंसी ने कहा कि एटीएस और सीबीआई द्वारा दाखिल की गई अंतिम रिपोर्टों में निकाले गए निष्कर्षों के समर्थन में उसे कोई सबूत नहीं मिला है। इन दोनों एजेन्सियों ने ही पहले इस मामले की जांच की थी तथा आरोपियों के अभियोजन की सिफारिश की थी।

ये आरोपी 8 सितंबर 2006 के विस्फोटों के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए थे। इन विस्फोट में 37 लोग मारे गए थे और 125 घायल हो गए थे।

बहरहाल, न्यायाधीश वाई डी शिंदे ने इस मामले की सुनवाई अगले महीने के लिए स्थगित दी है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement