Home Loan: ₹15 लाख बचाने का फॉर्मूला, जिसे 90% लोग नजरअंदाज करते हैंIndia-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकार
अन्य समाचार भीषण गर्मी का दौर जारी, दिल्ली में पारा पहुंचा 45 डिग्री
'

भीषण गर्मी का दौर जारी, दिल्ली में पारा पहुंचा 45 डिग्री

PTI

- May,24 2013 8:03 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहा जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। दिल्ली में कल मौसम का सबसे गर्म दिन रहा था जब पारा 45.7 डिग्री पर पहुंच गया।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री रहा जबकि अधिकतम एवं न्यूनतम आर्द्रता क्रमश: 45 एवं 22 प्रतिशत रही।

पंजाब एवं हरियाणा में भी भीषण गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर 47.7 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।

हिसार में जहां 47.3 डिग्री वहीं केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 43 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

राजस्थान में भी अधिकतर स्थानों पर पारा 45 डिग्री के आसपास चढ़ गया। श्रीगंगानगर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया। चुरू में यह 46.4 डिग्री रहा।

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी की चुभन कई स्थानों पर बिजली की अनियमित आपूर्ति एवं बार बार होने वाली कटौती से और बढ़ गयी। कई जगहांे पर लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

राज्य में बांदा 47.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। इसके अलावा इलाहाबाद, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली, कानपुर एवं मुरादाबाद प्रखंड में तापमान सामान्य से अधिक रहा।

संबंधित पोस्ट