facebookmetapixel
Advertisement
विकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदासौर परियोजनाओं की अटकी डील सुलझाएगा मंत्रालय, डिस्कॉम से PPA पर बातचीतपरमाणु बिजली के लिए पारदर्शी शुल्क ढांचा चाहता है उद्योग, 8 रुपये प्रति यूनिट की सीमा की मांगछोटी कंपनियों पर म्युचुअल फंड्स का बड़ा दांव, एंकर निवेश के बाद भी लंबी अवधि तक बने रहते हैं

ऊंचाई पर शेयर बाजार मगर डगमगाया आधार

Advertisement

एडीआर एक निश्चित अवधि में बढ़ते शेयरों की तुलना में घटते शेयरों की संख्या को दर्शाता है। 1 से नीचे का मान दर्शाता है कि शेयरों में बढ़ोतरी की तुलना में गिरावट ज्यादा रही।

Last Updated- December 01, 2025 | 8:55 AM IST
IT Stocks

चढ़ने-गिरने वाले शेयरों का अनुपात घटकर 0.89 रह गया : नवंबर का लाभ अब शेयरों के सिकुड़ते ब्लॉक पर संतुलित है, जो फरवरी के बाद से सबसे कम है। नवंबर में बेंचमार्क सूचकांकों के नए शिखर पर पहुंचने के बावजूद व्यापक बाजार पिछड़ गए। इस महीने चढ़ने-गिरने वाले शेयरों का अनुपात (एडीआर) गिरकर 0.89 पर आ गया, जो फरवरी 2025 के बाद से इसका सबसे निचला स्तर है। एडीआर एक निश्चित अवधि में बढ़ते शेयरों की तुलना में घटते शेयरों की संख्या को दर्शाता है। 1 से नीचे का मान दर्शाता है कि शेयरों में बढ़ोतरी की तुलना में गिरावट ज्यादा रही।

यह गिरावट पिछले महीने चार महीनों के उच्चतम स्तर के बाद आई है। विश्लेषकों का कहना है कि खुदरा निवेशकों द्वारा आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) और वायदा एवं विकल्प (फ्यूचर्स ऐंड ऑप्शंस) में निवेश को बाजार के सीमित दायरे का एक प्रमुख कारण माना जा रहा है। इसके अलावा, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भारी गिरावट ने खुदरा निवेशकों के पास मुनाफावसूली और दोबारा निवेश की सीमित गुंजाइश छोड़ी है।

इक्विनॉमिक्स रिसर्च के संस्थापक और शोध प्रमुख जी चोकालिंगम कहा, बेंचमार्क सूचकांकों में कमजोरी दिखाई नहीं दे रही है क्योंकि संस्थागत खरीदारी इसके प्रभाव को कम कर देती है। जब संस्थान मिड और स्मॉलकैप शेयरों में निवेश करते हैं, तब भी वे एक छोटे उपसमूह पर ध्यान केंद्रित करते हैं, आमतौर पर सूचकांक के घटक। जब तक आईपीओ की रफ्तार धीमी नहीं पड़ती और खुदरा पैसा व्यापक शेयरों में वापस नहीं आता, तब तक बाजार की व्यापकता में सुधार की संभावना नहीं है।

Advertisement
First Published - December 1, 2025 | 8:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement