facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

नॉर्टन मोटरसाइकल्स ने उतारी 4 नई बाइक

Advertisement

नॉर्टन मोटरसाइकल्स के मुख्य विपणन अधिकारी क्रिस्टोफ होहमैन ने कहा, ‘नॉर्टन मोटरसाइकल्स ब्रिटिश मोटरसाइकिलिंग की सबसे समृद्ध और सबसे प्रतिष्ठित विरासतों में से एक है।

Last Updated- November 04, 2025 | 10:23 PM IST
Norton

प्रतिष्ठित ब्रिटिश मोटरसाइकल ब्रांड नॉर्टन मोटरसाइकल्स (Norton Motorcycles) (जो अब टीवीएस मोटर कंपनी के स्वामित्व में है) ने मंगलवार को अपनी महत्त्वाकांक्षी ‘रीसर्जेंस’ स्ट्रैटजी पर आगे बढ़ते हुए इटली के मिलान में दुनिया के सबसे लोकप्रिय दोपहिया सालाना ऑटो शो ईआईसीएमए (इंटरनैशनल मोटरसाइकल एसोसिएशन) में चार नई बाइकों – मैंक्स आर, मैंक्स, एटलस और एटलस जीटी का प्रदर्शन किया।

‘रीसर्जेंस’ स्ट्रैटजी एक दीर्घावधि दृष्टिकोण है जो टीवीएस मोटर कंपनी (टीवीएस) द्वारा अप्रैल 2020 में नॉर्टन मोटरसाइकल्स का अधिग्रहण करने के बाद से किए गए पर्याप्त निवेश पर आधारित है।
उम्मीद है कि ये नई बाइक 2026 की पहली छमाही के दौरान ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो जाएंगी।

नॉर्टन मोटरसाइकल्स के मुख्य विपणन अधिकारी क्रिस्टोफ होहमैन ने कहा, ‘नॉर्टन मोटरसाइकल्स ब्रिटिश मोटरसाइकिलिंग की सबसे समृद्ध और सबसे प्रतिष्ठित विरासतों में से एक है। यह नाम साहसी इंजीनियरिंग, रेसिंग में सफलता और चुनौतीपूर्ण पुनर्निर्माण का पर्याय है। इसका 127 साल का इतिहास नॉर्टन के कायाकल्प का आधार है। यह नवाचार की एक ऐसी गौरवशाली विरासत है जो हमेशा हमारे डीएनए का हिस्सा रहेगी।’

नॉर्टन का वाणिज्यिक रूप से ध्यान अपने पारंपरिक गढ़ों – ब्रिटेन, यूरोप और अमेरिका में पुनः स्थापित होने पर है, साथ ही भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में टीवीएस की घरेलू बाजार की ताकत को विकसित करना है।

Advertisement
First Published - November 4, 2025 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement