facebookmetapixel
Advertisement
इजरायल और अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: जानें ‘खतरे’ को खत्म करने वाले इस ऑपरेशन की पूरी कहानीIsrael Attack Iran News: इजरायल-ईरान टकराव के बाद उड़ानों पर ब्रेक, जानें किस-किस एयरलाइंस ने किया कैंसिलशेयर बाजार में बोनस का धमाका! अगले हफ्ते इन दो कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, जानें डिटेलक्या AI छीन लेगा नौकरी? नारायण मूर्ति ने दिया चौंकाने वाला जवाबStock Split: बाजार में धमाका! मार्च के पहले हफ्ते ये 4 कंपनियां बांटेंगी अपने शेयर, चेक करें रिकॉर्ड डेटरिटायरमेंट के बाद भी कमाई जारी, ये बैंक दे रहे 8% से ज्यादा ब्याजDividend Stocks: मार्च के पहले हफ्ते में 5 कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट और बाकी डिटेलहोम लोन की सुरक्षा अब जेब पर नहीं होगी भारी! ऑनलाइन इंश्योरेंस से करें 72% तक की बचत, जानें कैसेदिल्ली NCR में अब सिर्फ Electric गाड़ियां? बड़ा फैसला ले सकती है CAQMअब सोशल मीडिया पर निवेश सलाह देना इतना आसान नहीं, SEBI ने लागू किए सख्त नियम

संसद की स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा, पीडीएस लाभार्थियों को मिले विभिन्न श्रीअन्न

Advertisement

2018-19 और 2022-23 के बीच श्रीअन्न का उत्पादन 137.1 लाख टन से 16 प्रतिशत बढ़कर 159 लाख टन हो गया है।

Last Updated- August 07, 2023 | 9:52 PM IST
wheat crop

सरकार विभिन्न सार्वजनिक वितरण प्रणालियों में गेहूं और चावल की मात्रा के भीतर लाभार्थियों को विभिन्न श्रीअन्न देने के विकल्प पर भी विचार कर सकती है। इसके अलावा केंद्र को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) व अन्य कल्याणकारी योजनाओं जैसे आईसीडीएस और पीएम पोषण के तहत चावल व गेहूं के अलावा श्रीअन्न के वितरण की सभावनाएं तलाशने की जरूरत है।

खाद्य उपभोक्ता मामलों और सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर बनी संसद की स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट में यह कहा है। यह रिपोर्ट आज लोकसभा में पेश की गई।

बहरहाल इसी रिपोर्ट के एक आंकड़े से पता चलता है कि 2018-19 और 2022-23 के बीच श्रीअन्न का उत्पादन 137.1 लाख टन से 16 प्रतिशत बढ़कर 159 लाख टन हो गया है। वहीं गैर श्रीअन्न का उत्पादन, जिसमें ज्यादा मात्रा मक्के और जौ की है, 2018-19 के 293.4 लाख टन से बढ़कर 2022-23 में 368.1 लाख टन हो गया है, जिसमें 254.6 लाख टन की बढ़ोतरी हुई है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मोटे अनाज, जिसमें ज्वार, बाजरा, रागी और मक्का (श्रीअन्न व नॉन-श्रीअन्न दोनों) की खरीद 2016-17 से 2022-23 के बीच 9 गुना बढ़ी है।

2017-18 में सरकार ने सिर्फ करीब 70,462 टन मोटे अनाज की खरीद की

वहीं इस दौरान मोटे अनाज का सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आवंटन, जो पहले दो राज्यों हरियाणा व महाराष्ट्र में होता था, बढ़कर 8 राज्यों तक पहुंच गया, जिनमें गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड और तमिलनाडु शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक 2017-18 में सरकार ने सिर्फ करीब 70,462 टन मोटे अनाज की खरीद की थी, जो 2022-23 में 9 गुना बढ़कर 6.3 लाख टन हो गया है।
जहां तक मोटे अनाज के आवंटन और वितरण का सवाल है, समिति ने पाया कि टीपीडीएस और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत विभिन्न राज्यों को किया गया कुल आवंटन 2014-15 में 73,000 टन था, जो 2022-23 मं बढ़कर 5.8 लाख टन हो गया। इसमें 9 साल में आठगुना बढ़ोतरी हुई है।
समिति ने पाया कि यह आवंटन 2023-24 तक बढ़कर 9.2 लाख टन हो सकता है।

मोटे अनाज के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर समिति ने पाया है कि 5 मोटे अनाज ज्वार, बाजरा, रागी, मक्के व जौ की कीमत पिछले 10 साल में क्रमशः 108 प्रतिशत, 100 प्रतिशत, 148 प्रतिशत, 59 प्रतिशत और 50 प्रतिशत बढ़ी है। श्रीअन्न के इस्तेमाल के स्वास्थ्य लाभ और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार इसे बढ़ावा दे रही है और विभिन्न राज्यों में इसके लिए प्रोत्साहन योजना चल रही है।

Advertisement
First Published - August 7, 2023 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement