facebookmetapixel
अगले हफ्ते कुल 9 कंपनियां बांटेगी अपना मुनाफा; पावर, ब्रोकिंग से लेकर मैन्युफैक्चरिंग स्टॉक तक लिस्ट मेंDelhi Weather Today: दिल्ली में ‘बहुत खराब’ AQI, घने कोहरे के बीच GRAP-3 फिर लागूफ्लिपकार्ट में हिस्सेदारी बेचने के बाद टाइगर ग्लोबल के लिए मुश्किल, सरकार करेगी टैक्स वसूलीIPO Next Week: Bharat Coking Coal से Shadowfax तक, अगले सप्ताह इन कंपनियों के IPO की बहारSenior Citizens FD Rates 2026: 8% तक ब्याज, कहां मिल रहा है सबसे बेहतर रिटर्न?1 अप्रैल से UPI के जरिए सीधे EPF निकाल सकेंगे कर्मचारी, विड्रॉल प्रक्रिया से मिलेगी राहत2025 में भारत के शीर्ष 20 स्टार्टअप ने फंडिंग में बनाई बढ़त, पर छोटे स्टार्टअप को करना पड़ा संघर्षReliance Q3FY26 results: आय अनुमान से बेहतर, मुनाफा उम्मीद से कम; जियो ने दिखाई मजबूतीभारत-जापान ने शुरू किया AI संवाद, दोनों देशों के तकनीक और सुरक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तारभारत अमेरिका से कर रहा बातचीत, चाबहार बंदरगाह को प्रतिबंध से मिलेगी छूट: विदेश मंत्रालय

Sugar Production: कम बारिश से चीनी के उत्पादन में गिरावट

जिस वक्त गन्ने की फसल बढ़ती है उस वक्त उसे पर्याप्त बारिश की आवश्यकता पड़ती है, जो कि इस साल नहीं हुई।

Last Updated- July 11, 2023 | 11:53 PM IST
Sugar cane crushing-production

इस साल गन्ने के प्रमुख उत्पादक राज्यों में कम बारिश से चीनी का कम उत्पादन होने का संकट खड़ा हो गया है। किसानों और उद्योग के सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि जिस वक्त गन्ने की फसल बढ़ती है उस वक्त उसे पर्याप्त बारिश की आवश्यकता पड़ती है, जो कि इस साल नहीं हुई।

महाराष्ट्र और कर्नाटक में इस साल चीनी का कम उत्पादन होगा। ये दो ऐसे राज्य हैं जहां देश का आधे से अधिक चीनी का उत्पादन होता है। इस कारण दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश निर्यात कम करेगा।

भारत का प्रमुख चीनी उत्पादक राज्य महाराष्ट्र के पश्चिमी जिले सातारा के किसान भरत संकपाल ने कहा, ‘जून से सितंबर तक होने वाली भारी वर्षा से गन्ना फलता-फूलता है, लेकिन इस वर्ष कम वर्षा के कारण गन्ने की वृद्धि लगभग रुक गई है।’

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से शुरू हुए इस मॉनसून सीजन में अब तक महाराष्ट्र के प्रमुख गन्ना उत्पादक जिलों में सामान्य से 71 फीसदी कम बारिश हुई है।

पड़ोसी राज्य कर्नाटक, जो तीसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक है, वहां गन्ना उगाने वाले जिलों में 55 फीसदी तक कम बारिश हुई है।

First Published - July 11, 2023 | 11:53 PM IST

संबंधित पोस्ट