facebookmetapixel
Advertisement
देश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’

स्मार्टफोन के आयात में रिकॉर्ड गिरावट

Advertisement
Last Updated- April 28, 2023 | 10:21 AM IST
Smartphone manufacturing

भारत का स्मार्टफोन आयात कैलेंडर वर्ष 2023 की पहली तिमाही(जनवरी-मार्च) में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत घटकर करीब 3.1 करोड़ इकाई रह गया। काउंटरपॉइंट रिसर्च की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। यह लगातार तीसरी तिमाही की गिरावट होने के साथ-साथ देश के स्मार्टफोन बाजार में देखी गई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट रही। रिपोर्ट में कहा गया है कि सुस्त मांग, वर्ष 2022 के अ​धिक स्टॉक, रीफर्बिश्ड फोन के लिए उपभोक्ताओं की बढ़ती वरीयता और बाजार के निराशावादी चैनल दृष्टिकोण का इस गिरावट में योगदान रहा।

काउंटरपॉइंट की वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक ​​शिल्पी जैन ने कहा कि हम उपभोक्ता व्यवहार में बदलाव देख रहे हैं, मांग प्रचार अव​धि के आसपास केंद्रित है। उन्होंने कहा कि चैनल के भागीदार नए मॉडलों का ताजा स्टॉक बनाने के बजाय, मौजूदा स्टॉक से छुटकारा पाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस तिमाही के दौरान 5जी स्मार्टफोन से उम्मीद की किरण दिखी है, जिसकी हिस्सेदारी 43 फीसदी तक पहुंच चुकी है, जो सालाना आधार पर 23 फीसदी की वृद्धि है क्योंकि उपभोक्ताओं ने अपने फोन अपग्रेड करके 5जी का रुख किया है। विश्लेषकों को अगली तिमाही में भी इसी तरह का चलन रहने की उम्मीद है। इसकी वजह यह है कि 5जी की दिशा में तेजी से अपग्रेड, व्यापक आर्थिक दबाव में कमी और त्योहारी सीजन के कारण वर्ष की दूसरी छमाही में फिर से वृद्धि होने की उम्मीद है।

वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक प्राचीर सिंह के मुताबिक हर बीतती तिमाही के साथ ‘प्रीमियमाइजेशन’ का चलन मजबूत होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि 10,000 रुपये से कम कीमत वाले वर्ग में पहली तिमाही के दौरान गिरावट जारी रही, इसके आयात में नौ प्रतिशत की गिरावट आई।

Advertisement
First Published - April 28, 2023 | 10:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement