facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

ONDC प्लेटफॉर्म पर अब फिनटेक भी, जल्द यूजर्स को वित्तीय सेवाओं की करेगा पेशकश

Advertisement

उद्योग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कुछ सप्ताह में ONDC के फाइनैंशियल फीचर्स लाइव हो जाएंगे।

Last Updated- October 01, 2023 | 10:32 PM IST
ONDC

ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) जल्द ही यूजर्स को वित्तीय सेवाओं की भी पेशकश करेगा। ओएनडीसी अपने प्लेटफॉर्म पर कर्ज, बीमा, निवेश और गिफ्ट कार्ड जैसी वित्तीय सेवाएं मुहैया करने के लिए काम कर रहा है। इससे पहले प्लेटफॉर्म पर किराना, फैशन, यात्रा और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी श्रेणियों को सफलता से शुरू किया जा चुका है।

उद्योग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कुछ सप्ताह में इसके फाइनैंशियल फीचर्स लाइव हो जाएंगे। नेटवर्क में शामिल होने को लेकर 65 से ज्यादा इकाइयों ने अपनी रुचि दिखाई है, जो खरीदार ऐप्लीकेशंस, विक्रेता ऐप्लीकेशंस (उधारी संस्थानों) या टेक्नोलॉजी सेवा प्रदाता के रूप में जुड़ सकती हैं। 20 से ज्यादा इकाइयों ने अपनी एकीकरण यात्रा की पहल की है।

सीधे या तकनीकी सेवा प्रदाता के रूप में एकीकरण की पहल करने वाले कुछ नामों में टाटा डिजिटल, इंडिया लेंड्स, ईजी पे, डीएमआई फाइनैंस, आदित्य बिड़ला फाइनैंस और कर्णाटका बैंक शामिल हैं।

बिजनेस स्टैंडर्ड की ओर से भेजे गए ई मेल के जवाब में ओएनडीसी ने आधिकारिक रूप से कहा है, ‘ऋण में ओएनडीसी व्यक्तिगत ऋण और जीएसटी आधारित ऋण क्रमशः व्यक्तिगत रूप से और पूर्ण प्रोपराइटरों को देने के साथ शुरुआत करेगा। बाजार से फीडबैक के लिए अगस्त की शुरुआत में एपीआई ड्राफ्ट विनिर्देश जारी किए गए थे। इसके बाद इच्छुक भागीदारों के साथ एकीकरण की प्रक्रिया की शुरुआत की गई है।’

बीमा में ओएनडीसी 3 उत्पादों के साथ शुरुआत कर रहा है, जिसमें स्वास्थ्य बीमा, मैरीन बीमा और मोटर बीमा शामिल है। निवेश में ओएनडीसी म्युचुअल फंडनिवेश के साथ नेटवर्क पर शुरुआत करेगा और आने वाले सप्ताहों में बीमा और निवेश दोनों के लिए एपीआई विनिर्देश जारी किए जाएंगे।

म्युचुअल फंड इन्वेस्टमेंट के लिए ओएनडीसी एमएफयू (एमएफ युटिलिटीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) के साथ काम कर रहा है, जिससे सेलर ऐप्लीकेशंस के रूप में संपत्ति प्रबंधन कंपनियों के साथ तालमेल किया जा सके। उम्मीद की जा रही है कि ओएनडीसी अगले माह की शुरुआत से एमएफ की पेशकश शुरू कर देगा, जिसकी शुरुआत एमएफ योजनाओं की नियमित योजनाओं के कमीशन भुगतान से होगी। इस समय ज्यादातर ऑनलाइन एमएफ डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म कमीशन मुक्त डायरेक्ट प्लान पेश करते हैं।

एमएफयू के एमडी और सीईओ गणेश राम ने कहा, ‘तकनीकी एकीकरण का काम चल रहा है। ओएनडीसी ने इसकी शुरुआत की है, एमएफ के लिए एपीआई विनिर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे। अगर चीजें योजना के मुताबिक चलती हैं तो अगले दो महीने में ओएनडीसी प्लेटफॉर्म पर एमएफ लाइव हो सकते हैं।’

ओएनडीसी ने हाल में ‘ओएनडीसी नेटवर्क गिफ्ट कार्ड’ पेश किया है, जो कॉर्पोरेट गिफ्टिंग और कर्मचारियों के लिए है। गिफ्ट कार्ड रुपे नेटवर्क से जुड़ा है और इसमें अधिकतम 10,000 रुपये डाले जा सकते हैं।

ओएनडीसी ने आधिकारिक प्रतिक्रिया में कहा है कि शुरुआती 2 कार्ड जारीकर्ताओं में येस बैंक और ओमनीकार्ड शामिल हैं, जबकि कुछ और बैंकों व फिनटेक प्लेटफॉर्मों ने भी कार्ड के पेशकश की तैयारी की है।

उपभोक्ता गिफ्ट कार्ड की पेशकश भी पिछले महीने खरीदार ऐप्लीकेशन के रूप में स्पाइस मनी और विक्रेता ऐप्लीकेशन के रूप में विस्तार (अर्न्स्ट डेटा एनॉलिटिक्स प्राइवेट लिमिटेड) के साथ शुरू की गई थी।

Advertisement
First Published - October 1, 2023 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement