facebookmetapixel
Advertisement
Sensex फिसला, Nifty संभला- IT शेयरों की गिरावट से क्यों अटका बाजार?रियल एस्टेट में बड़ा मौका: बुजुर्गों की आवासीय परियोजना बनाने पर जोर, छोटे शहर बनेंगे ग्रोथ इंजनMSCI ने बदले इंडिया स्टॉक्स: किन शेयरों में आएगा पैसा, किनसे निकलेगा?Kotak MF के इस फंड ने दिया 48 गुना रिटर्न, ₹1,000 की SIP से 23 साल में बना ₹19.49 लाख का फंडQuality Funds में निवेश करें या नहीं? फायदे-नुकसान और सही स्ट्रैटेजी समझेंबंधन लाइफ ने लॉन्च किया नया ULIP ‘आईइन्‍वेस्‍ट अल्टिमा’, पेश किया आकर्षक मिड-कैप फंडभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से सोयाबीन के भाव MSP से नीचे फिसले, सोया तेल भी सस्ताअब डाकिया लाएगा म्युचुअल फंड, NSE और डाक विभाग ने मिलाया हाथ; गांव-गांव पहुंचेगी सेवाTitan Share: Q3 नतीजों से खुश बाजार, शेयर 3% चढ़कर 52 वीक हाई पर; ब्रोकरेज क्या दे रहे हैं नया टारगेट ?गोल्ड-सिल्वर ETF में उछाल! क्या अब निवेश का सही समय है? जानें क्या कह रहे एक्सपर्ट

Jio के अगस्त में 32.4 लाख ग्राहक जोड़े, Airtel की ग्राहक संख्या में 12.1 लाख तक का इजाफा

Advertisement

बाजार में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की ग्राहक संख्या में 12.1 लाख तक का इजाफा देखा गया है।

Last Updated- November 16, 2023 | 10:41 PM IST
jio and airtel

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अगस्त में 32.4 लाख नए ग्राहक हासिल करते हुए भारतीय दूरसंचार बाजार में अपनी स्थिति को लगातार मजबूत बनाया हुआ है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (Trai) के नवीनतम आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। हालांकि जुलाई में कंपनी द्वारा हासिल किए गए रिकॉर्ड 39 लाख ग्राहकों की तुलना में यह संख्या कम है।

जियो ने ग्राहक संख्या में लगातार मजबूत वृद्धि दर्ज की है। इसने जून में 22 लाख ग्राहक जोड़े थे। अगस्त में कंपनी की नवीनतम वृद्धि काफी हद तक सरकारी स्वामित्व वाली ऑपरेटर बीएसएनएल की बदौलत हुई। इस बीच उसने 22.2 लाख ग्राहक गंवाए। एमटीएनएल ने भी 4,280 ग्राहक गंवा दिए। यह संख्या 33,623 वायरलेस ग्राहकों की तुलना में काफी बहुत कम है।

वोडाफोन आइडिया ने 49,782 ग्राहक गंवाए

वोडाफोन आइडिया (Vi), जो पिछले 18 महीनों से ग्राहकों की भारी कमी का सामना कर रही है, ने अगस्त में ग्राहक हाथ से निकलने की दर में कमी देखी। कंपनी ने नवीनतम महीने में 49,782 ग्राहक गंवाए। यह संख्या जुलाई में कंपनी छोड़ने वाले 12 लाख ग्राहकों की तुलना में बहुत कम है।

बाजार में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की ग्राहक संख्या में 12.1 लाख तक का इजाफा देखा गया है। कंपनी ने जुलाई में 15 लाख ग्राहक जोड़े थे, जो जून में जोड़े गए 14 लाख ग्राहकों की तुलना में कुछ अधिक थे।

अगस्त में ग्राहक संख्या के लिहाज से जियो की बाजार हिस्सेदारी 38.8 प्रतिशत थी जबकि एयरटेल की बाजार हिस्सेदारी 32.7 प्रतिशत और वीआई की बाजार हिस्सेदारी 19.88 प्रतिशत तक पहुंच गई। बीएसएनएल की बाजार हिस्सेदारी 8.36 प्रतिशत थी।

जुलाई में 26.7 लाख और जून में 3.7 लाख ग्राहक वृद्धि के बाद देश में मोबाइल फोन कनेक्शनों की कुल संख्या अगस्त में 21.8 लाख तक बढ़ गई। ट्राई के आंकड़ों से पता चलता है कि अगस्त में 1.267 करोड़ ग्राहकों ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के लिए अनुरोध किया था, जबकि जुलाई में 1.17 करोड़ ग्राहकों ने यह अनुरोध किया था।

Advertisement
First Published - November 16, 2023 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement