facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेड

पूंजी बढ़ाएं बीमा कंपनियां : Irdai chief

Advertisement
Last Updated- April 13, 2023 | 9:23 AM IST
insurance sector

भारतीय बीमा नियामक एवं ‍विकास प्राधिकरण के चेयरमैन देवाशिष पांडा ने बुधवार को कहा कि वर्तमान समय में बीमा कंपनियों को पूंजी का आधार तेजी से बढ़ाना चाहिए। इसे हालिया स्तर की तुलना तेजी से बढ़ाया जाए। लिहाजा इन कंपनियों को पूंजी का आधार बढ़ाने के लिए बोर्ड से संपर्क करना चाहिए।

पांडा ने 22वीं सालाना बीमा कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘मैं आप सभी (कंपनियों) से कहूंगा कि अपने बोर्ड से संपर्क कर पूंजी को बढ़ाने पर विचार करें। हमें अनुमान है कि आने वाले समय में वृ​द्धि पहले से कहीं तेज होगी। लिहाजा इस क्षेत्र में और पूंजी की जरूरत होगी। ’’

उन्होंने कहा कि विदेशी साझेदारों के साथ संयुक्त उपक्रम स्थापित करने वाली इंश्योरेंस कंपनियों को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा 49 फीसदी से बढ़ाकर 74 फीसदी करने का लाभ उठाना चाहिए। इससे वे अपने साझेदारों से अधिक पूंजी प्राप्त कर सकेंगे और इसे उन्हें तेज गति से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

पांडा ने कहा, ‘‘प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के मार्ग से अधिक निवेश आकर्षित करने के लिए निवेश को परिदृश्य को फिर से बेहतर बनाया गया है। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा 49 फीसदी से बढ़ाकर 74 फीसदी कर दी गई है। लिहाजा जिन कंपनियों के विदेशी साझेदार हैं, वे इस अवसर का लाभ अधिक निवेश प्राप्त करने के लिए करें। इससे वे हालिया गति से तेज गति से बढ़ सकेंगे।’’

इससे पहले पांडा ने कहा था कि देश में हालिया स्तर से अपनी पहुंच दोगुनी करने के लिए बीमा क्षेत्र को हर साल 50,000 करोड़ अतिरिक्त पूंजी की जरूरत है। वर्ष 2021-22 के दौरान भारत में बीमा क्षेत्र का प्रसार 4.2 फीसदी था जो बीते साल 2020-21 के समान ही था।

Advertisement
First Published - April 13, 2023 | 9:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement