facebookmetapixel
Advertisement
चंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझाव

एयर कंडीशनर के लिए PLI योजना में बदलाव

Advertisement

योजना की अवधि के दौरान मौजूदा बैंक गारंटी की अवधि समाप्त होने से पहले यह आगे बढ़ा दी जाएगी। अब तक इस प्रावधान की अनुमति नहीं दी गई थी।

Last Updated- October 11, 2023 | 10:58 PM IST

केंद्र सरकार ने एयर कंडीशनर (AC) और एलईडी लाइट के लिए उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (PLI) योजना में कुछ बदलाव किए हैं। इस योजना का काम-काज सरल बनाने और कारोबार सुगमता को बढ़ावा देने के लिए ये बदलाव किए गए हैं। बुधवार को जारी एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई। एसी और एलईडी आम बोलचाल में ‘व्हाइट गुड्स’ भी कहे जाते हैं।

जिन बदलावों की घोषणा की गई है उनमें पात्रता निर्धारण के लिए निवेश से जुड़े नियम, प्रोत्साहन आवंटित करने के लिए दावा सौंपने की समय सीमा में बढ़ोतरी, प्रशासनिक मंत्रालय को विनिर्माण संयंत्रों का दौरा करने की अनुमति, अतिरिक्त विनिर्माण संयंत्र लगाने की अवधि बढ़ाना आदि शामिल हैं। ये बदलाव लाभार्थियों एवं उद्योग संघों से आए विभिन्न सुझवों के आधार पर किए गए हैं।

डीपीआईआईटी द्वारा जारी संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार दावे के लिए पात्रता एवं प्रोत्साहन की रकम का आवंटन परियोजना निगरानी एजेंसियों (पीएमए) द्वारा किया जाएगा। ये एजेंसियां योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालती हैं।

बयान में कहा गया है कि स्वयं के इस्तेमाल या समूह की कंपनियों को आपूर्ति के मामले में मूल्य निर्धारित करने के लिए तुलनात्मक अनियंत्रित मूल्य (सीयूपी) की जगह ‘कॉस्ट-प्लस’ विधि अपनाई जाएगी।

योजना की अवधि के दौरान मौजूदा बैंक गारंटी की अवधि समाप्त होने से पहले यह आगे बढ़ा दी जाएगी। अब तक इस प्रावधान की अनुमति नहीं दी गई थी। प्रोत्साहन आवंटित करने से संबंधित दावा संबंधित वित्त वर्ष में 31 अक्टूबर के बजाय 15 जनवरी तक करना होगा। अतिरिक्त स्थान की जानकारियां सभी संबंधित दस्तावेज के साथ 2 वर्ष के बजाय अब 3 वर्ष की अवधि तक सौंपी जा सकती हैं।

Advertisement
First Published - October 11, 2023 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement