facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

Adani Group की अंबुजा सीमेंट्स करेगी 6,000 करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement

कंपनी ने कहा,  इस निवेश से अंबुजा की 14 करोड़ टन सालाना की क्षमता (एसीसी समेत) हासिल करने की योजना को आर्थिक लाभ होगा।

Last Updated- December 18, 2023 | 9:30 PM IST
Ambuja cement

Adani Group प्रवर्तित अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) ने सोमवार को खुद के इस्तेमाल के लिए 1,000 मेगावॉट क्षमता वाली अक्षय ऊर्जा परियोजना स्थापित करने की योजना की घोषणा की और कंपनी ने कहा कि वह इस पर 6,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी। कंपनी ने कहा कि यह निवेश आंतरिक संग्रह के जरिये होगा और वित्त वर्ष 2026 तक यह पूरा हो जाएगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा, हम 1,000 मेगावॉट क्षमता वाली अक्षय ऊर्जा परियोजना पर 6,000 करोड़ रुपये के निवेश के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह निवेश गुजरात व राजस्थान में सौर व पवन ऊर्जा परियोजनाओं को कवर करेगा।

इस निवेश में गुजरात में 600 मेगावॉट वाली सौर परियोजना और 150 मेगावॉट वाली पवन ऊर्जा परियोजना के अलावा राजस्थान में 250 मेगावॉट वाली सौर परियोजना शामिल है। इसमें से 200 मेगावॉट अगले साल मार्च तक चालू होने की उम्मीद है और बाकी वित्त वर्ष 2026 तक पूरा होगा।

कंपनी ने कहा,  इस निवेश से अंबुजा की 14 करोड़ टन सालाना की क्षमता (एसीसी समेत) हासिल करने की योजना को आर्थिक लाभ होगा।

कंपनी ने कहा, हरित ऊर्जा में उत्पादन की लागत कम होने के चलते बिजली की लागत 6.46 रुपये प्रति केडब्ल्यूएच से घटकर 5.17 रुपये प्रति केडब्ल्यूएच हो जाएगी। 6,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ अंबुजा सीमेंट को उम्मीद है कि उसकी 14 करोड़ टन सालाना की नियोजित क्षमता के लिए ऊर्जा जरूरतों में 60 फीसदी का योगदान हरित ऊर्जा का होगा, जो अभी 19 फीसदी है।

हरित ऊर्जा के इस्तेमाल पर ध्यान केंद्रित करने वाली अंबुजा सीमेंट ऐसी अकेली कंपनी नहीं है। उसकी प्रतिस्पर्धी अल्ट्राटेक सीमेंट ने इस महीने कहा था कि उसकी योजना साल 2030 तक अपने कुल ऊर्जा जरूरतों में हरित ऊर्जा की हिस्सेदारी बढ़ाकर 85 फीसदी करने की है और वित्त वर्ष 26 तक इसे 60 फीसदी पर पहुंचाने की है, जो अभी 22 फीसदी है।

Advertisement
First Published - December 18, 2023 | 9:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement