facebookmetapixel
Advertisement
REITs और InvITs में आएगा विदेशी निवेश? राह आसान बनाएगा SEBIसरकार का बड़ा फैसला, गेहूं निर्यात पर लगी रोक तत्काल प्रभाव से हटाईक्रूड ऑयल 90 डॉलर के पार पहुंचा, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशक परेशानजन-धन खाता: सस्ता, सरल और स्मार्ट बैंकिंग सॉल्यूशनSEBI अब कॉरपोरेट फाइलिंग पर भी रखेगा AI से नजर, तिमाही नतीजों में पकड़ेगा गड़बड़ीहर महीने ₹20,500 की कमाई! सीनियर सिटीजन इस स्कीम का उठा सकते हैं लाभ, पूरा कैलकुलेशन यहां देखेंTCS का पोर्शे पर बड़ा दांव, 32 करोड़ यूरो में MHP का अधिग्रहण; 1.25 अरब यूरो की डील भीभारी बारिश-बाढ़ में कार या इलेक्ट्रिक गाड़ी खराब हो गई? जानें इंश्योरेंस कंपनी कब पैसा देगी और कब नहींत्योहारी सीजन से पहले चीनी के दाम ₹60 के पार, उद्योग बोला- देश में कोई कमी नहीं, महंगी चीनी से जल्द मिलेगी राहत5 साल में बदली निवेश की तस्वीर, इक्विटी और पैसिव फंड बने निवेशकों की पहली पसंद

Translucent tab and navigation bar: iPhone यूजर्स के लिए WhatsApp ने जारी किया नया फीचर

Advertisement

इस ट्रांसलूसेंट इफेक्ट को WhatsApp के किसी भी सेक्शन को ओपन करके देखा जा सकेगा।

Last Updated- July 11, 2023 | 1:37 PM IST
WhatsApp new feature

WhatsApp New Update & Features: आईफोन (iPhone) यूजर्स के लिए मेटा (Meta) के पॉपुलर चैटिंग ऐप व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने एक नया फीचर रोलआउट किया है। कंपनी ने ऐप में ट्रांसलूसेंट टैब और नेविगेशन बार को जोड़ा है। इस अपडेट का यूज करने के लिए आईओएस यूजर्स को अपनी ऐप को अपडेट करना होगा। इसके अलावा, नए अपडेट में स्टिकर ट्रे और अवतार स्टिकर जैसे बड़े सेट इस्तेमाल करने को मिलेंगे।

इस नए अपडेट की जानकारी व्हाट्सऐप के हर अपडेट को रिपोर्ट करने वाली वेबसाइट Wabetainfo ने दी।

इस ट्रांसलूसेंट इफेक्ट को ऐप के किसी भी सेक्शन को ओपन करके देखा जा सकेगा।

ये भी पढ़ें : क्या WhatsApp, Telegram जैसे OTT ऐप्स को रेगुलेट करना जरूरी? TRAI ने मांगी राय

कैसे करेंगे इस नए इंटरफेस को वॉट्सऐप में यूज?

WhatsApp के आईओएस अपडेट वर्जन 23.13.80 को ऐप स्टोर पर रिलीज किया गया है। इस अपडेट के साथ नए बदलाव को देखा जा सकता है।

बता दें कि इस नए फीचर का रोलआउट सभी उपयोगकर्ताओं के लिए तत्काल नहीं हो सकता है, जैसा कि आधिकारिक चेंजलॉग में बताया गया है। कुछ अकाउंट्स के लिए ये फीचर आने वाले हफ्तों में रोलआउट कर दिया जाएगा। इसलिए, यदि किसी यूजर को ये ट्रांसलूसेंट टैब नहीं दिखाई देता, तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। वह बस इस नए अपडेट के आने तक का वेट करें।

वॉट्सऐप स्टिकर सजेशन फीचर पर चल रहा है काम

WhatsApp अभी भी स्टिकर सजेशन फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर के रोलआउट होने के बाद आप जब भी अपने WhatsApp के चैट बार में कोई भी इमोजी डालेंगे तो ये आपको उससे सम्बंधित स्टिकर्स को सजेस्ट करेगा और आप स्टिकर के जरिए अपना मैसेज भेज सकेंगे। जैसे की अगर आप हंसने वाला इमोजी किसी को भेजना चाहते हैं तो ये आपको हंसने वाले स्टिकर सजेस्ट करेगा। इन स्टिकर्स के जरिए आप अपनी भावनाओ को और अच्छे तरीके से व्यक्त कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें : WhatsApp New Update: अब WhatsApp पर नहीं परेशान करेंगी स्पैम कॉल्स, कंपनी लाई नया फीचर

Advertisement
First Published - July 11, 2023 | 1:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement