facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

यात्री वाहनों में आया उतार और बढ़े दोपहिया के सवार; उद्योगों को अब पीएम ई-ड्राइव, पीएम-ईबस सेवा से आसार

सायम के मुताबिक इस साल अगस्त में यात्री वाहन, दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहनों का कुल उत्पादन 24.9 लाख गाड़ियां रहा।

Last Updated- September 13, 2024 | 11:06 PM IST
SIAM: Retail sale in August

भारतीय वाहन निर्माताओं के संगठन (सायम) ने अगस्त के वाहन बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि यात्री वाहनों की बिक्री में लगातार दूसरे महीने गिरावट आई और पिछले महीने एक साल पहले के मुकाबले 1.8 फीसदी कम होकर 3,52,921 गाड़ियां बिकीं। इससे पहले जुलाई में 2.5 फीसदी की गिरावट आई थी, जो इस वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में हुई 3 फीसदी वृद्धि के बाद की गिरावट दर्शाती है।

इसके विपरीत, दोपहिया वाहनों की श्रेणी में एक साल पहले के मुकाबले अगस्त में 9.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और पिछले महीने 17,11,662 दोपहिया वाहन बिके। इससे पहले चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 20.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी और जुलाई में दोपहिया वाहनों की बिक्री में 12.5 फीसदी का इजाफा हुआ था, जो बताती है कि घरेलू बाजार में दोपहिया की दमदार मांग बनी हुई है।

तिपहिया वाहन श्रेणी में भी सकारात्मक रफ्तार बरकरार है और पिछले साल अगस्त के मुकाबले इस साल अगस्त में इसकी बिक्री में 7.7 फीसदी का इजाफा हुआ है। पिछले महीने 69,962 तिपहिया वाहन बिके थे। पहली तिमाही में तीन पहिया वाहनों की बिक्री में 14.2 फीसदी की वृद्धि हुई थी और जुलाई में बिक्री में 5.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।

सायम के मुताबिक इस साल अगस्त में यात्री वाहन, दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहनों का कुल उत्पादन 24.9 लाख गाड़ियां रहा। केंद्र सरकार द्वारा त्योहारों से पहले हाल में शुरू की गई पीएम ई-ड्राइव और पीएम-ईबस सेवा जैसी योजनाओं के शुरू होने से उद्योग को उम्मीद है कि वाहनों की मांग में वृद्धि होगी।

वाहनों की बिक्री के प्रदर्शन पर सायम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, ‘इस साल अगस्त में पिछले साल के मुकाबले यात्री वाहनों की बिक्री में 1.8 फीसदी की गिरावट आई है। मगर दोपहिया वाहनों की बिक्री 9.3 फीसदी और तिपहिया की बिक्री 7.7 फीसदी बढ़ी है। आगे चलकर त्योहारी सीजन के साथ पीएम-ईड्राइव और पीएम-ईबस सेवा जैसी सरकारी योजनाओं की पहल से मांग को और बल मिलेगा।’

First Published - September 13, 2024 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट