facebookmetapixel
Advertisement
China Inflation: चीन में महंगाई की रफ्तार पड़ी धीमी, जुलाई में घटकर 0.5 फीसदी पर आईStock Market Today: GIFT Nifty सुस्त, लेकिन Asia के बाजारों में तेजी! Hormuz पर US-Iran डील से आज बाजार की दिशा होगी तयOil Prices: कच्चे तेल में तेजी, ब्रेंट 84 डॉलर के पार; होर्मुज को लेकर अनिश्चितता से बढ़े दामDLF Retail Growth: महंगे ब्रांड और बढ़ते खर्च से DLF को बड़ा फायदा, रिटेल आय में 20-22% उछाल की तैयारीStocks To Watch Today: Signature Global, LIC, Vedanta Aluminium समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरसीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?

भारत आ रहे हैं सुंदर पिचाई, Pixel फोन को ‘मेड इन इंडिया’ के तहत लाना अजेंडा

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 12:29 PM IST
Google CEO Sundar Pichai

Google Inc के CEO सुंदर पिचाई इसी महीने भारत दौरे पर आ रहे है । अपने इस भारत दौरे में सुंदर पिचाई सरकार से भी बातचीत करेंगे जिसमें एक प्रमुख मुद्दा भारत में मोबाइल फोन की असेंबलिंग को लेकर है।

सुंदर पिचाई के इस भारत दौरे के बारे में संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “हम कई मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उनसे मिलेंगे। हम भारत में Google फोन के निर्माण, ऐप डेवलपर ईको सिस्टम विकसित करने, साइबर सुरक्षा, और भारतीय भाषाओं के उपयोग पर चर्चा करेंगे।”

इस बारें में Google India को लिखे गए एक मेल का जवाब, इस रिपोर्ट को लिखते समय तक नहीं मिला है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, Google दक्षिण चीन में स्थित फॉक्सकॉन में हो रहे Pixel 7 फोन के आधे उत्पादन को वियतनाम में स्थानांतरित करने की योजना बना रहा है। हालांकि, भारत सरकार ने भी भारत को असेंबली बेस के रूप में उपयोग करने के लिए कंपनी के साथ प्रारंभिक बातचीत की है।

अगर भारत सरकार की ये वार्ता सफल होती है, तो Google भारत को निर्यात केंद्रित मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में इस्तेमाल करने वाला तीसरा मोबाइल डिवाइस मेकर होगा। इसके अलावा इस सेक्टर में अन्य बड़ी कंपनियों में Apple Inc शामिल है, जिसने इस साल अप्रैल-दिसंबर के बीच 20,000 करोड़ रुपये के आईफोन का निर्यात किया है और दूसरी है सैमसंग इंडिया(Samsung India)

पिचाई की भारत यात्रा से पहले Google के कुछ शीर्ष अधिकारी भारत के दौरे पर आए थे और सरकारी अधिकारियों से भी मुलाकात की थी। इन अधिकारियों में सार्वजनिक नीति के उपाध्यक्ष विल्सन व्हाइट और Google Inc. में नीति के वैश्विक प्रमुख करण भाटिया शामिल थे। बता दें, ,साल 2020 में, Google ने भारत में $ 10 बिलियन के निवेश का ऐलान किया था।

पिचाई का भारत दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब कंपनी को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने कथित तौर पर अपनी Playstore नीति को लेकर अपनी प्रमुख स्थिति का दुरुपयोग करने के लिए 936.44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

गौरतलब है कि Google ने 4जी अफोर्डेबल 4G स्मार्टफोन के लिए Reliance Jio के साथ टाई-अप किया है, इसके अलावा Google के पास Jio Platforms Ltd में इक्विटी हिस्सेदारी भी है। वहीं दोनों कंपनियों के बीच में इसी तरह का एक एग्रीमेंट 5जी फोन विकसित करने को लेकर भी होने की उम्मीद है। Reliance Jio ने नवंबर से देश में 5G सेवाएं शुरू करने की शुरुआत कर दी है।

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 12:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement