facebookmetapixel
Advertisement
NFO Alert: कोटक का नया इंडेक्स फंड लॉन्च, ₹1,000 से निवेश का मौका; जानें पूरी डिटेलUPI Payment Charges: 15 अक्टूबर से ₹2,000 से ज्यादा के भुगतान पर लगेगा शुल्क? जानें किसे देना होगा पैसात्योहारी मांग के बीच चीनी पर राहत, सरकार ने बढ़ाया बिक्री कोटा; कीमतों पर रहेगा दबावकम जोखिम वाली नई म्युचुअल फंड स्कीम, जानें मिनिमम निवेश और रणनीति, 18 सितंबर तक खुला है NFOGlass Wall Systems की शानदार शुरुआत, इश्यू प्राइस से 21% चढ़ा शेयर; अब आगे क्या?EPFO Alert: नौकरी छोड़ने की तारीख गलत होने पर बढ़ सकती है परेशानी, UAN से खुद ऐसे करें सुधारडिलीट होने से बचने का रास्ता तलाशने लगे AI एजेंटक्या ₹2,000 से ज्यादा भुगतान पर बैंक खाते से पैसे कटेंगे? UPI शुल्क से जुड़े हर सवाल का जवाबमहाराष्ट्र की चीनी मिलों को राहत! ₹738.51 करोड़ की ब्याज सब्सिडी मंजूर; किसानों के बकाया FRP भुगतान में मिलेगी मददUPI से शेयर, म्युचुअल फंड खरीदना होगा महंगा? ₹1 लाख पर कितना लगेगा MDR, समझें नया नियम

Nokia ने 60 साल बाद बदला अपना लोगो, बाजार में वापसी की तैयारी!

Advertisement
Last Updated- February 27, 2023 | 11:11 AM IST
Nokia Q1 results

स्मार्टफोन की दुनिया की सबसे पुरानी कंपनियों में से एक नोकिया ने बीते 60 सालों में पहली बार अपना लोगो बदला है। मार्केट में इसे मोबाइल कंपनी के कमबैक की तैयारी के रुप में देखा जा रहा है।

नए लोगो के बारे में बताते हुए कंपनी के सीईओ पेक्का लुंडमार्क (Pekka Lundmark) ने बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) के एक दिन पहले एक इंटरव्यू में कहा कि यह स्मार्टफोन से कंपनी के जुड़ाव को दिखाता था, लेकिन आज कंपनी का व्यवसाय बदल गया और टेक्नोलॉजी क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। काफी सारे लोगों के दिमाग अभी नोकिया की छवि एक सफल मोबाइल ब्रांड की हैं, लेकिन नोकिया वह नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि एक नया ब्रांड जो नेटवर्क और औद्योगिक डिजिटलीकरण पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है, जो विरासत मोबाइल फोन से बिल्कुल अलग है।

बता दें, नोकिया के नए लोगो में पांच अलग-अलग तरह के डिजाइन हैं जो मिलकर NOKIA शब्द को बना रहे हैं। पहले इस लोगो में सिर्फ एक रंग का इस्तेमाल होता था।

एचएमडी ग्लोबल के पास मोबाइल कारोबार

बता दें कि एचएमडी ग्लोबल की ओर से नोकिया ब्रांड के मोबाइल की बिक्री की जा रही है। 2014 में नोकिया का मोबाइल व्यवसाय खरीदने वाली माइक्रोसॉफ्ट की ओर से नाम का उपयोग बंद करने के बाद एचएमडी को लाइसेंस मिला।

नोकिया ने हाल ही में लॉन्च किया था फोन

नोकिया ने हाल ही में Nokia G22 स्मार्टफोन को लॉन्च किया। इस मोबाइल फोन की खास बात ये रही कि इसका बैक कवर 100% रीसाइकिल्ड प्लास्टिक से बना हुआ है। Nokia G22 की बैटरी, डिस्प्ले, चार्जिंग पोर्ट हर चीज को ग्राहक घर पर ही ठीक कर सकते हैं। इसके लिए कंपनी आपको मोबाइल फोन के साथ iFixit किट फ्री में दे रही है। इस किट के जरिए आप स्मार्टफोन का कोई भी पार्ट आसानी से बदल सकते हैं।

Advertisement
First Published - February 27, 2023 | 11:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement