facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा होBS Manthan 2026: AI के बढ़ते उपयोग के बीच एक्सपर्ट्स ने की ‘राष्ट्रीय ग्रीन डेटा सेंटर नीति’ की मांगBS Manthan 2026: एथर एनर्जी के CEO तरुण मेहता ने PLI स्कीम के नियमों में सुधार की उठाई मांगचीन से निवेश और तकनीक आकर्षित करने के लिए नियमों की समीक्षा को तैयार है भारत: गोयलBS Manthan 2026: एआई से कितनी कमाई, सवाल उठा सकते हैं अमेरिकी बाजारBS Manthan में गडकरी का बड़ा ऐलान: राजमार्ग निर्माण में अब BOT मॉडल को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

Instagram पर वीडियो कॉल का आया नया फीचर, शेयर कर सकेंगे अपनी स्क्रीन

Advertisement

अब यूजर्स अपने पार्टनर, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ वीडियो कॉल पर अपनी स्क्रीन शेयर कर एक साथ रील्स देख सकते हैं, इंस्टाग्राम पर सेव और लाइक किए गए पोस्ट देख सकते हैं।

Last Updated- June 23, 2023 | 6:01 PM IST
Instagram

Instagram Screen Sharing New Feature: इंस्टाग्राम (Instagram) की ओर से नए फीचर (New Feature) को जोड़ने का सिलसिला जारी है। Meta के मालिकाना हक वाली इस कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए वीडियो कॉल से जुड़ा एक कमाल का फीचर रोलआउट कर दिया है। अब यूजर्स इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल के दौरान अपनी स्क्रीन एक-दूसरे के साथ शेयर कर सकेंगे। इस फीचर ने इंस्टाग्राम को अब और भी मजेदार बना दिया है। आइए विस्तार से जानते हैं कि क्या है यह फीचर और कैसे करेगा काम।

स्क्रीन शेयर कर एक साथ देख सकेंगे रील्स

अब यूजर्स अपने पार्टनर, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ वीडियो कॉल पर अपनी स्क्रीन शेयर कर एक साथ रील्स देख सकते हैं, इंस्टाग्राम पर सेव और लाइक किए गए पोस्ट देख सकते हैं। इतना ही नहीं ऐप को बंद करके यूजर्स अपने फोन में रखा कंटेंट भी एक साथ देख सकेंगे। इंस्टाग्राम हेल्प सेंटर की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, वीडियो कॉल में अधिकतम 8 लोग जुड़ सकते हैं।

वीडियो कॉल पर स्क्रीन शेयर करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप

New feature of video call on Instagram, will be able to share your screen

  • सबसे पहले अपने किसी दोस्त या परिचित को इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल से कनेक्ट कीजिए।
  • इसके बाद स्क्रीन पर नीचे की तरफ दिए गए ‘Screen share’ के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
  • अब वीडियो कॉल को अपने डिवाइस पर एक छोटे फ्रेम में दिखाने के लिए टैप कीजिए। अब आपकी स्क्रीन शेयर होनी शुरू हो जाएगी। अब आप इंस्टाग्राम का उपयोग वैसे ही जारी रख सकते हैं जैसे आप आमतौर पर करते हैं।
  • अपने डिवाइस की होम स्क्रीन पर जाएं या ऐप्स स्विच करें। आप अपने डिवाइस का उपयोग वैसे ही जारी रख सकते हैं जैसे आप आमतौर पर करते हैं।
  • जब आप अपनी स्क्रीन साझा करते हैं, तो स्क्रीन के ऊपर बाईं ओर एक लाल आइकन दिखाई दे सकता है। आप लाल आइकन पर टैप करके, फिर स्टॉप पर टैप करके भी अपनी स्क्रीन शेयर करना बंद कर सकते हैं।

वीडियो कॉल पर स्क्रीन शेयर करते हुए इन बातों का रखें ध्यान

वीडियो कॉल पर स्क्रीन शेयरिंग का यह फीचर है तो बड़े कमाल का, लेकिन यूजर्स को कुछ बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता है। जिससे उनकी प्राइवेसी ब्रीच न हो।

  • जब आप अपनी स्क्रीन शेयर करेंगे तो नोटिफिकेशन सहित आपकी स्क्रीन पर मौजूद सभी चीजें आपके वीडियो कॉल में जुड़े अन्य सभी यूजर्स को दिखाई देंगी।
  • ध्यान रखें कि जब आप अपनी स्क्रीन शेयर करना बंद कर देंगे तो आपकी वीडियो कॉल समाप्त नहीं होगी।
  • यदि आप वॉल्यूम को कम या ज्यादा या म्यूट करते हैं तो यह बदलाव केवल आपके डिवाइस पर अप्लाई होगा, वीडियो कॉल पर जुड़े अन्य यूजर्स के डिवाइस पर नहीं।

Advertisement
First Published - June 23, 2023 | 6:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement