facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार टूटा! सेंसेक्स 372 अंक गिरा, कल एक्सपायरी में क्या होगा?मई में IIP ग्रोथ 5 महीने के हाई पर, बिजली क्षेत्र की तेजी से औद्योगिक उत्पादन को मिला सहाराSBI ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए 30 करोड़ डॉलर, RBI की स्वैप सुविधा का उठाया लाभकोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ अशोक वासवानी दिसंबर में छोड़ेंगे पद, शेयर 3% से ज्यादा टूटाIFSCA का बड़ा प्रस्ताव: GIFT City में हर ग्राहक को मिलेगा यूनिक KYC आईडी!मॉनसून और पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 372 अंक टूटाभारत फिर बना दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार, ताइवान और दक्षिण कोरिया को छोड़ा पीछे14 साल पुराने मामले में दवा कंपनियों को CCI की क्लीन चिट, प्रतिस्पर्धा उल्लंघन के आरोप खारिजपश्चिम एशिया संकट का असर, देश के बड़े शहरों में घरों की बिक्री 6% घटीMaruti Suzuki ने 5 स्टार्टअप्स से मिलाया हाथ, EV बैटरी रीसाइक्लिंग और AI समाधानों पर फोकस 

भारत में 1,000 करोड़ रुपये निवेश की एमजी मोटर्स की योजना

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 11:45 PM IST

भारत सरकार की तरफ चीन की तरफ से हो रहे निवेश की जांच और देश में चीन विरोधी धारणा में इजाफे के बावजूद चीन की एसआईएसी मोटर की भारतीय इकाई ने कहा है कि क्षमता निर्माण में वह अगले एक साल में 1,000 करोड़ रुपये और निवेश करेगी। साथ ही कंपनी की योजना अपने उत्पादों के लिए स्थानीयकरण में इजाफा करने का है, जिसका मतलब यह है कि भारत में और कारें बनेंगी और उसका इरादा बैटरी का स्थानीयकरण करने व देश में बैटरी की असेंबलिंग करने का है।
एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक राजीव छाबा ने कहा, आज तक हमने 3,000 करोड़ रुपये निवेश किया है। हलोल संयंत्र में हम अगले 12 महीने में 1,000 करोड़ रुपये और निवेश करने जा रहे हैं, जो मूल रूप से नई पेशकश, अतिरिक्त स्थानीयकरण और क्षमता निर्माण में लगाया जाएगा। ऐसे में कुल मिलाकर हलोल संयंत्र मेंं ही 1,000 करोड़ रुपये निवेश होगा।
कंपनी ने गुजरात का हलोल संयंत्र जनरल मोटर्स से खरीदा था, जिसन् साल 2017 में भारत में अपना कामकाज बंद कर दिया। भारत और चीन लद्दाख में एक दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं और इस देश में चीन के ब्रांड को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सरकार की तरफ से नियामकीय बाधा भी पैदा हुई है।
छाबा ने हालांकि अलग नजरिया पेश किया। उन्होंने कहा कि अल्पावधि में भूराजनैतिक तनाव के कारण अवरोध होंगे, लेकिन लंबी अवधि में वैश्विक निर्भरता इसकी जगह लेगी और व्यापार, तकनीक और विचारों का आदान-प्रदान जारी रहेगा।
अल्पावधि में आपको अवरोध देखने को मिलता है और आप उसमें कोई मदद नहींं कर सकते। हमेशा ही ऐसे ग्राहक होते हैं जो किसी खास देश के उत्पाद नहीं खरीदना चाहते, लेकिन वैश्विक वाहन उद्योग में ग्राहकों का फैसला विभिन्न मानकों पर आधारित होता है। लंबी अवधि में वे किसी खास कारण पर बहुत ज्यादा ध्यान नहींं देते। यह कई चीजों पर निर्भर करता है। देश के 137 शहरों में कंपनी के 220 डीलरशिप हैं और उसकी योजना साल 2021 के आखिर तक डीलरशिप की संख्या 100 और बढ़ाने की है।

Advertisement
First Published - September 28, 2020 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement