facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

Google Maps ने लॉन्च किया एयर व्यू+ फीचर, जहां रहेंगे मौजूद वहां का बताएगा AQI, जानिए कैसे?

Advertisement

प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने बुधवार को कृत्रिम मेधा (AI) से लैस और पारिस्थितिकी तंत्र आधारित समाधान ‘एयर व्यू+’ की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी।

Last Updated- November 20, 2024 | 6:49 PM IST
Google Maps launches Air View+ feature, AQI will tell you where you are, know how? Google Maps ने लॉन्च किया एयर व्यू+ फीचर, जहां रहेंगे मौजूद वहां का बताएगा AQI, जानिए कैसे?

Google Maps AQI feature: भारत में अब अब गूगल मैप के उपयोगकर्ता स्थानीय वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने बुधवार को कृत्रिम मेधा (AI) से लैस और पारिस्थितिकी तंत्र आधारित समाधान ‘एयर व्यू+’ की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी।

गूगल ने कहा कि एयर व्यू+, गूगल मैप पर नागरिकों को स्थानीय वायु गुणवत्ता की जानकारी प्रदान करके, पर्यावरण निगरानी और शहरी नियोजन के लिए जिम्मेदार सरकारी एजेंसियों को वायु गुणवत्ता की बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है। कंपनी का यह नवीनतम कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी सप्ताह में दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 491 के उच्चस्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद सरकार को वाहनों की आवाजाही और निर्माण गतिविधियों पर अंकुश लगाना पड़ा था और स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करनी पड़ी थीं।

गूगल मैप्स मंच और गूगल अर्थ के उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक येल मैगुएर तथा गूगल मैप्स की उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक मिरियम डैनियल द्वारा लिखे गए एक ब्लॉगपोस्ट में गूगल ने एयर व्यू+ की घोषणा की। इसके बारे में कहा गया कि यह एक पारिस्थितिकी तंत्र आधारित समाधान है, जो सरकारी अधिकारियों और लोगों को स्थानीय वायु गुणवत्ता संबंधी जानकारी प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाएगा।

Also read: टाइपिंग का झंझट खत्म, अब AI से सीधे करें बातचीत; ChatGPT ने वेब के लिए लॉन्च किया एडवांस्ड वॉयस मोड

लोग गूगल मैप में मुख्य पृष्ठ पर ‘लेयर’ बटन से वायु गुणवत्ता परत पर क्लिक करके और मानचित्र पर किसी भी स्थान पर उंगली रखकर या मुख्य पृष्ठ पर ‘एक्सप्लोर’ पर मौसम विजेट पर क्लिक करके अपने वर्तमान स्थान पर AQI की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - November 20, 2024 | 6:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement