facebookmetapixel
Advertisement
1991 में विदेशी मुद्रा के लिए तरसता भारत आज 729 अरब डॉलर के रिकॉर्ड भंडार तक कैसे पहुंचा‘भारत में मैन्युफैक्चरिंग बेस बनाएं ग्लोबल कंपनियां’, सीतारमण ने अमेरिका में निवेशकों को दिया न्योतादिल्ली में CNG की कीमतों में ₹3.89 प्रति किलो की बढ़ोतरी, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये पहुंची कीमत18 साल बाद TVS मोटर के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, अब पेमान कारगार संभालेंगे कंपनी की कमानभविष्य में ज्यादा प्रदूषण फैलाने पर खुद धीमी हो जाएगी दोपहिया की रफ्तार, मरम्मत के बाद ही होगी सामान्यकॉकरोच जनता पार्टी की सियासी दस्तक: व्यवस्था के भीतर नहीं, बाहर से बदलाव की नई कोशिशसाइबर हमलों की बाढ़ से निपटने के लिए भारत को तुरंत चाहिए मजबूत सुरक्षा ढांचानेपाल बाढ़ में 320 भारतीय लापता, 547 पहुंची मृतकों की संख्या; भारत ने भेजी राहत और बचाव टीमAGM टलने के बाद टाटा संस को कंपनी रजिस्ट्रार से मिली राहत, लेकिन साल के आखिर तक पूरी करनी होगी बैठकआगामी बजट की कवायद शुरू! वित्त मंत्रालय ने मंगवाए संशोधित अनुमान, 12 अक्टूबर से होंगी प्री-बजट बैठकें

11000 कर्मचारियों को निकालने के बाद एक बार फिर Facebook करेगा छंटनी

Advertisement
Last Updated- February 23, 2023 | 9:03 AM IST
Meta

ग्लोबल स्तर पर हो रही छंटनी का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है। अब फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta का नाम एक बार फिर से खबरों में आ रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक, मेटा एक बार फिर से अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने वाली है। बता दें कि कंपनी ने कुछ दिन पहले ही 11,000 एम्पलाई को नौकरी से निकाल दिया था।

कंपनी को हो रहे लगातार नुकसान के कारण अपने खर्चों में कटौती करने के तरीके आजमाने पड़ रहे है, जिसका खामियाजा कर्मचारियों को उठाना पड़ रहा है।

बता दें कि मेटा अपने लीडरशिप में भी बदलाव करने वाली है। ऐसा करके कंपनी कुछ लीडर्स का रोल कम करके उन्हें लोअर लेवल की जिम्मेदारी देने का प्लान है।

एक साथ निकाला था 11,000 कर्मचारियों को

मेटा ने एक ही झटके में कंपनी से 11,000 कर्मचारियों को निकाल दिया था। बता दें कि कंपनी के 18 साल के इतिहास में पहली बार इस लेवल की छंटनी हुई थी।

इसके अलावा, कंपनी ने हाल ही अपने कर्मचारियों को खराब रेटिंग भी दी थी। जिसके बाद से ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि मेटा के कर्मचारियों पर एक बार फिर से नौकरी की गाज गिर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने परफॉर्मेंस रिव्यू में करीब 7000 एम्पलाई के परफॉर्मेंस को एवरेज से कम रेटिंग दी थी।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने ऐलान किया था कि वह 2023 में कंपनी को और भी Skilled बनाएंगे, जिसके बाद से ऐसे एक्शन देखने को मिल रहे हैं।

वॉल स्ट्रीट जर्नल को मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी से मिले खराब प्रदर्शन वाले रेटिंग के कारण कई कर्मचारियों को अपनी नौकरी छोड़नी पड़ सकती है।

ऐसे में कर्मचारियों को डर सता रहा है कि कहीं कंपनी एक बार फिर से छंटनी न शुरू कर दे। Meta ने साल 2022 के अंत में 11,000 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

Advertisement
First Published - February 23, 2023 | 9:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement