facebookmetapixel
Advertisement
भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चाहता है ऑस्ट्रेलिया, 5 MoU की तैयारीएयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान में हाइड्रोलिक सिस्टम फेल, 24 घायलनेपाल बाढ़ पीड़ितों की पहचान में मदद करेगा भारत, डीएनए जांच की सुविधा देगाAI और ऑटोमेशन से जीसीसी में बदली नौकरियों की तस्वीर, पारंपरिक रोल घटेडार्क स्टोर से मिनी फुलफिलमेंट सेंटर तक, क्विक कॉमर्स कंपनियों का बढ़ा खर्चसंन्यास के बाद भारतीय ब्रांड्स की पहुंच में होंगे मेसी, ग्लोबल मार्केट में पहचान बनाने के लिए दांव लगाएंगी कंपनियांबैंक जमा में क्यों आ रही है गिरावट? HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने बताई अंदर की बातटाटा केमिकल्स का बयान, केन्या में सभी नियामकीय नियमों का कर रहे पालनHUL का बड़ा प्लान, ज्यादा खपत और प्रीमियम प्रोडक्ट से बढ़ाएगी कारोबारRBI अक्टूबर में बढ़ा सकता है ब्याज दरें, बैंकिंग सिस्टम में ₹10.3 लाख करोड़ की रिकॉर्ड लिक्विडिटी

Elon Musk जल्द ही लाने वाले हैं अपना AI चैटबॉट, ChatGPT को देंगे टक्कर

Advertisement
Last Updated- February 28, 2023 | 2:21 PM IST
Elon Musk

अरबपति ईलॉन मस्क (Elon Musk) टेक की दुनिया में कुछ बड़ा करने की सोच रहे हैं। द इन्फर्मेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क OpenAI के ChatGPT को टक्कर देने वाले है।

बता दें कि बीते हफ्तों में मस्क ने एक नया रिसर्च लैब बनाने के लिए AI रिसर्चर्स से संपर्क किया था। ताजा अपडेट के मुताबिक, मस्क ने Igor Babuschkin नाम के रिसर्चर को अपना चैटबॉट तैयार करने के लिए हायर किया है।

हालांकि, मस्क का यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती दौर पर है और इसको लेकर अभी कोई खास प्लानिंग नहीं हुई है। इसके अलावा, Igor Babuschkin ने भी मस्क के इस प्रोजेक्ट के लिए अभी कोई ऑफिशियल डील भी नहीं हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, Igor Babuschkin ने हाल ही में Alphabet के DeepMind AI यूनिट से इस्तीफा भी दे दिया।

जानें ओपन AI के बारे में

बता दें कि 2015 में मस्क ने Open AI की शुरुआत की थी। हालांकि, चैटजीपीटी अब ज्यादा पॉपुलर हो रहा है। यह चैटबॉट कविता और शायरी लिखने के साथ ही कमांड देने पर कंप्यूटर कोड भी लिखने में सक्षम है।

इसकी खूबियों के कारण ही इसकी पॉपुलैरिटी सिलिकॉन वैली में भी बढ़ गई है। हालांकि, जो हैरान करने वाली बात है, वो यह है की मस्क ने इसकी शुरुआत साल 2015 में सिलिकॉन वैली इन्वेस्टर सैम ऐल्टमैन के साथ OpenAI की थी। लेकिन 2018 में मस्क OpenAI से अलग हो गए थे।

इस नॉन-प्रॉफिट स्टार्टअप से अलग होने के बाद भी मस्क चैट जीपीटी की तारीफ करते रहे। दिसंबर 2008 में मस्क ने सैम ऐल्टमैन के एक ट्वीट पर चैट जीपीटी को ‘scary good’ बताया था।

Advertisement
First Published - February 28, 2023 | 1:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement