श्रीधरन ने 1995 से 2012 के बीच दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक के रूप में काम किया। उन्हें सरकार के लिए काम करते भारत के कुछ बड़े आधारभूत परियोजनाओं को समय और लागत के भीतर पूरा करने के लिए पुरस्कार दिया गया।
जीफाइल्स पत्रिका की ओर से आयोजित समारोह में सात अन्य लोगों को भी पुरस्कृत किया गया जिसमें बिहार के पुलिस महानिदेशक अभयानंद और आईएएस अधिकारी जे एस दीपक तथा अमरजीत सिंह भी शामिल है।
इसके अलावा अश्वनी लोहानी, अतुल पाटनी, आईएएस अधिकारी जयेश रंजन और शांता शीला नायर को भी सम्मानित किया गया।