Advertisement
ईरान ने माना, इजरायल के हमले में मारे गए राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानीFPI Outflows: 2025 के बाद भी नहीं थमी बिकवाली, 2026 में विदेशी निवेशक निकाल चुके ₹86,285 करोड़विशेष: हॉर्मुज संकट के सबक, उत्पादन और भंडारण बढ़ाने के लिए भारत के पास क्या हैं विकल्प?Infosys के Q4 नतीजों का इंतजार, अप्रैल में होगी बोर्ड मीटिंग, डिविडेंड पर भी फैसला संभवStock Market Update: हरे निशान में खुला बाजार! सेंसेक्स उछला 230 अंक, निफ्टी 23,600 के पार; SMIDs में जोरदार रैलीTrump का बड़ा दावा, बोले- अमेरिका बहुत जल्द ईरान से निकलेगा, लेकिन तुरंत नहींपश्चिम एशिया तनाव के बीच बाजार में गिरावट, अब कहां करें निवेश? जानें एक्सपर्ट की रायStocks To Watch Today: SBI, Tata Steel, Wipro समेत आज इन कंपनियों के स्टॉक्स पर रखें फोकसबजट सत्र के बीच बड़ा फैसला, लोकसभा ने 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन खत्म कियाकई मंत्रालय रोक सकेंगे कंटेंट! कानून में संशोधन की तैयारी
अन्य समाचार पटना सिलसिलेवार धमाके के दो आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि बढाई गयी
'

पटना सिलसिलेवार धमाके के दो आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि बढाई गयी

PTI

- November,25 2013 10:33 PM IST

पटना के बेउर जेल में बंद, सिलसिलेवार धमाकों के आरोपियों को एनआईए के न्यायधीश अनिल कुमार सिंह की अदालत में पेश किए जाने पर उन्होंने अगले नौ दिसंबर तक न्याज और अंसारी की न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिनों के लिए बढाए जाने का निर्देश दिया।

पटना के गांधी मैदान में पिछले 27 अक्तूबर को आयोजित भाजपा की हंुकार रैली को नरेंद्र मोदी के संबोधित करने से पूर्व पटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दस पर एक शौचालय में हुए विस्फोट के बाद अंसारी को और बाद में मोतिहारी से न्याज को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पटना के गांधी मैदान में हुए इस सिलसिलेवार धमाके में छह लोगों की मौत हुई थी और 82 अन्य जख्मी हो गए थे।

दरभंगा से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध मेहर-ए-आलम और उसके पिता मोहम्मद आलम से उनके पैतृक गांव में एनआईए की टीम ने पूछताछ की।

एनआईए के निरीक्षक बी बी पाठक ने बताया कि एनआईए की टीम ने हवाला कारोबार करने वाले संदिग्ध मोहम्मद अली के चचेरे भाई मोहम्मद खुर्रम की मां :जो कि दरभंगा के लहेरियासराय में रहती हैं: से भी पूछताछ की है। मोहम्मद अली को कोलकाता में गिरफ्तार किया था ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement