Advertisement
IOC, BPCL, HPCL: कच्चे तेल के 100 डॉलर पार पहुंचने से OMC कंपनियों पर दबाव, UBS ने घटाई रेटिंगफिनो बैंक केस के बाद प्रोग्राम मैनेजरों पर सवाल, ग्राहकों की जिम्मेदारी किसकी?Bharat Forge की रफ्तार तेज, ट्रक मांग और रक्षा खर्च से शेयर ऑल टाइम हाईआने वाले समय में एआई एजेंट बन सकते हैं सबसे बड़ा साइबर खतरा: Zscaler CEO Jay ChaudhryGold and Silver Price Today: ग्लोबल टेंशन की बीच नरम पड़ा सोना, MCX पर ₹1,60,651 पर खुला कारोबारअरबों डॉलर का भारतीय माल रास्ते में अटका, 45,000 कंटेनर फंसेअब डॉक्टर हर जगह लिखेंगे सेमाग्लूटाइड, क्या आप तैयार हैं?जंग के कारण रद्द हुई फ्लाइट या होटल बुकिंग? जानिए रिफंड के नियमगिरफ्तारी के बाद फिनो बैंक में बड़ा बदलाव, नया अंतरिम CEO नियुक्तसोना-चांदी के बाद अब तेल की बारी! कीमतों में बड़ी तेजी के संकेत
अन्य समाचार भारतीय जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता को राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार
'

भारतीय जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता को राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार

PTI

- October,20 2013 4:34 AM IST

लंदन, 19 अक्तूबर :भाषा: जलावायु परिवर्तन के क्षेत्र मंे स्थानीय समुदायों और सरकारों के साथ मिलकर काम करनी वाली एक भारतीय कार्यकर्ता को राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ।

राष्ट्रमंडल ने आज कहा कि लंदन स्थित राष्ट्रमंडल सचिवालय में आयोजित एक समारोह के दौरान 23 वर्षीय प्रीति राजगोपालन को उनके काम के लिए 5,000 पाउंड की पुरस्कार राशि दी गई ।

राजगोपालन ने कहा, यह पुरस्कार मुझे आगे बढ़ने और इसी भावना के साथ बड़ी संख्या में लोगों को अपने साथ जोड़कर विकास प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रहा है ।

वह शहरी ऑर्गेनिक खेती परियोजना शुरू करने और भारत में सौर उर्जा फार्म बनाने में अपनी पुरस्कार राशि खर्च करना चाहती हैं ।

उन्होंने 18 वर्ष की उम्र में कुछ मित्रों के साथ मिलकर भारत में कचरा प्रबंधन का काम शुरू किया था । उन्होंने कचरा विभाजन और कम्पोस्ट बनाने के संबंध में 200 स्कूलों और 40 से ज्यादा विश्वविद्यालयों में प्रशिक्षण का काम किया है ।

उनके द्वारा बनाया गया कम्पोस्ट किसानों को सस्ते मूल्य पर उपलब्ध कराया जाता है । यहां तक कि अब भारत सरकार 40 शहरों में उनकी परियोजना को अनुदान देती है ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement