भाजपा महासचिव राजीव प्रताप रूडी ने प्रेट्र से कहा, भाजपा अध्यादेश से स्तब्ध है। हम जानना चाहते हैं कि यह किसका विचार है... यह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का है या राहुल गांधी का या संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी का।
उन्होेंने कहा, ठगों, धोखेबाजों, बलात्कारियों और हत्यारों को हमारा सांसद और विधायक बनाने के लिए अध्यादेश लाने को कौन उत्सुक था?