Business Standard
Advertisement
Upcoming NFOs: जियोब्लैकरॉक, श्रीराम और अल्टिवा के नए फंड होंगे लॉन्च, देखें पूरी जानकारीGST Council Meeting: जीएसटी परिषद की बैठक टली, अब 7 अक्टूबर को होने की संभावनाBS Roundtable: बंगाल बेकन्स में सोमवार को स्वपन दासगुप्ता रखेंगे पश्चिम बंगाल के विकास की दिशाडिजिटल पहुंच और लागत की जागरूकता से बढ़ा डायरेक्ट प्लान का रुझान, रिटेल निवेशक आगेUN में भारत का साफ रुख: नक्शा सुधारें, लेकिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आधिकारिक नक्शे से छेड़छाड़ मंजूर नहींबॉन्ड यील्ड बढ़ने से डेट फंड निवेशकों की बढ़ी चिंता, जानें किस अवधि के लिए कौन-सा फंड सहीम्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते
अन्य समाचार उत्तर प्रदेश में गेहूं खरीद 30 जून को बंद होगी
'

उत्तर प्रदेश में गेहूं खरीद 30 जून को बंद होगी

PTI

- June,28 2012 4:52 PM IST

उत्तर प्रदेश में सीमित भंडारण क्षमता तथा इस साल खरीद कार्य में शामिल एजेंसियों के लक्ष्य से ज्यादा खरीद करने के मद्देनजर सरकार ने गेहूं की सरकारी खरीद को चरणबद्ध तरीके से बंद करने का फैसला किया है।

संयुक्त खाद्य आयुक्त अनिल कुमार दामेले ने इस आशय की जानकारी देते हुए आज यहां बताया कि सरकारी गेहूं खरीद 30 जून तक बंद कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद में शामिल यूपी एग्रो, यूपी उपभोक्ता संघ, राज्य आवश्यक वस्तु निगम, राज्य कर्मचारी कल्याण निगम, भारतीय खाद्य निगम, भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ :नाफेड: तथा भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ को गेहूं खरीदने से रोक दिया गया है।

दामेले ने बताया कि प्रादेशिक सहकारी महासंघ को कल शाम से गेहूं खरीद रोकने के निर्देश दिये गये हैं।

उन्होंने बताया कि खाद्य एवं नागर आपूर्ति विभाग अपने खरीद केन्द्रों को बंद करने जा रहा है और 30 जून तक पूरे प्रदेश में खरीद कार्य समाप्त हो जाएगा।

दामेले ने बताया कि राज्य सरकार ने खुले में रखे गेहूं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों से कहा है कि वे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जरिये इस गेहूं की बिक्री के लिये उठान सुनिश्चित करें।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement