Advertisement
युद्ध वहां, बर्बादी यहां: पश्चिम एशिया की जंग ने ओडिशा के प्लास्टिक उद्योग की तोड़ी कमर, कारखानों में सन्नाटा22 करोड़ फीचर फोन यूजर्स के लिए स्मार्टफोन अपग्रेड मुश्किल, कीमतों में और बढ़ोतरी का खतराTAG Heuer ने भारत में खोला पहला एक्सक्लूसिव बुटीक, 5 साल में कारोबार दोगुना करने का लक्ष्यउड़ान का होरेका बड़े शहरों में भरेगा परवाज, B2B ई-कॉमर्स नेटवर्क होगा मजबूतहवाई जहाज में फ्री सीट चुनने का निर्देश टला, एयरलाइंस की आपत्तियों के बाद फैसला वापसEV दोपहिया बाजार में बड़ा उलटफेर, विडा ब्रांड के दम पर हीरो मोटोकॉर्प ने बढ़ाई हिस्सेदारीट्रंप के बयान से वैश्विक बाजारों में हड़कंप, तेल कीमतों में उछाल से बढ़ी अनिश्चितताबीमा शेयरों में भारी दबाव, LIC से लेकर HDFC Life तक 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचेभूकंप से कांपा उत्तर भारत: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में महसूस हुए तेज झटके, घरों से निकले लोगनोमूरा ने भारत पर घटाया भरोसा, भारतीय शेयरों को ओवरवेट से न्यूट्रल किया
अन्य समाचार भारतीय मूल की नर्स साल्दाना को किए गए थे कई फर्जी फोन : रिपोर्ट
'

भारतीय मूल की नर्स साल्दाना को किए गए थे कई फर्जी फोन : रिपोर्ट

PTI

- September,01 2013 7:23 PM IST

लंदन, 1 सितंबर :भाषा: पिछले वर्ष दिसंबर में लंदन के एक अस्पताल में आत्महत्या करने वाली भारतीय मूल की नर्स जेसिंथा साल्दाना को ऑस्ट्रेलिया के एक रेडियो स्टेशन से कई बार फर्जी फोन आए थे ।

संडे टाइम्स ने अपनी खोजी खबर में यह जानकारी दी है ।

ऑस्ट्रेलियाई रेडियो चैनल के डीजे मेल ग्रेग और माइकल क्रिश्चन द्वारा लंदन के किंग एडवर्ड सप्तम अस्पताल में किए गए फोन के संबंध में तो सभी जानते हैं लेकिन नए रिपोर्ट में यह बात सामने आयी है कि 2डे एफएम शो की ओर से अस्पताल में कई फर्जी फोन किए गए थे ।

रेडियो चैनल से जिस दौरान फोन किया गया था उस वक्त केट मिडलेटन अपनी गर्भावस्था की समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती थीं ।

अखबार ने दावा किया है कि रेडियो स्टेशन के मालिक साउदर्न क्रॉस ऑस्टेरियो साल्दाना के मौत के मामले में एक जांच रिपोर्ट पेश करेंगे । यह रिपोर्ट 12 या 13 सितंबर को आना है । इसमें स्पष्ट सबूत हैं कि कथित फर्जी फोन के बाद भी एक घंटे के भीतर अस्पताल में चार और फोन किए गए थे ।

अखबार को पता चला है, अस्पताल लगातार यह मान रहा है कि फर्जी फोन के बाद और कोई फोन नहीं आया था लेकिन उसने इस संभावना से इनकार नहीं किया है कि 46 वर्षीय वरिष्ठ नर्स ने अन्य फोन रिसीव किए होंगे और उनका खुलासा नहीं किया होगा ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement