Business Standard
Advertisement
Upcoming NFOs: जियोब्लैकरॉक, श्रीराम और अल्टिवा के नए फंड होंगे लॉन्च, देखें पूरी जानकारीGST Council Meeting: जीएसटी परिषद की बैठक टली, अब 7 अक्टूबर को होने की संभावनाBS Roundtable: बंगाल बेकन्स में सोमवार को स्वपन दासगुप्ता रखेंगे पश्चिम बंगाल के विकास की दिशाडिजिटल पहुंच और लागत की जागरूकता से बढ़ा डायरेक्ट प्लान का रुझान, रिटेल निवेशक आगेUN में भारत का साफ रुख: नक्शा सुधारें, लेकिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आधिकारिक नक्शे से छेड़छाड़ मंजूर नहींबॉन्ड यील्ड बढ़ने से डेट फंड निवेशकों की बढ़ी चिंता, जानें किस अवधि के लिए कौन-सा फंड सहीम्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते
अन्य समाचार महाराष्ट्र की सरकारी इमारतों में आग से बचाव की समीक्षा, परिजनों को 25 लाख
'

महाराष्ट्र की सरकारी इमारतों में आग से बचाव की समीक्षा, परिजनों को 25 लाख

PTI

- June,28 2012 4:52 PM IST

महाराष्ट्र सरकार की मंत्रालय इमारत में लगी आग की घटना से सबक सीखने की बात कबूल करते हुए मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने आज घोषणा की कि सभी सरकारी भवनों में आग से बचाव के उपायों की समीक्षा की जाएगी।

चव्हाण ने आग की घटना में मुख्यमंत्री कार्यालय के एक कर्मचारी समेत मारे गये पांच लोगों के एक..एक परिजन को 25..25 लाख रुपये की अनुग्रह..राशि देने की भी घोषणा की।

आग लगने के चार दिन बाद आज मुख्यमंत्री ने मंत्रालय की पहली मंजिल पर कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की और वहां फिर से कामकाज शुरू किया।

बैठक के बाद चव्हाण ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कैबिनेट ने आग लगने के कारण और इससे निपटने के तरीकों पर बातचीत की। जांच में अपराध शाखा की मदद के लिए दमकल विशेषग्यों की एक समिति बनाई जाएगी।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जांच सरकारी एजेंसियों द्वारा ही कराई जाएगी। उन्होंने कहा, मैं नेशनल फायर कॉलेज और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेषग्यों की मदद लेने के लिए केंद्र से बातचीत कर रहा हूं।

चव्हाण ने कहा, हमें इस तरह के कदम उठाने होंगे कि ऐसा हादसा फिर कभी नहीं हो और इसलिए सभी सरकारी इमारतों में फायर ऑडिट :आग से बचाव के उपायों की समीक्षा: करने का फैसला किया गया है।

उन्होंने कहा, कैबिनेट ने नुकसान का आकलन करने, आग में तबाह हुए विभागों के कामकाज की वैकल्पिक व्यवस्था को मंजूरी देने का काम शुरू किया। हम लोगों के बीच इस डर को भी दूर करना चाहते हैं कि घटना के बाद उनका निजी कार्य तथा विकास कार्य बाधित होगा।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement