facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

जुलाई में सुस्त रही दोपहिया की बिक्री

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:11 AM IST

जुलाई में दोपहिया की बिक्री सालाना आधार पर या तो फिसली या फिर उसमें स्थिरता देखने को मिली क्योंकि मांग में नरमी रही और डीलरों के पास ज्यादा स्टॉक था। इस वजह से विनिर्माताओं को मांग के साथ आपूर्ति में तालमेल बिठाना पड़ा। भारत में वाहन कंपनियां डीलरों को भेजे गए वाहनों को बिक्री मानती है। हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, टीवीएस मोटर और रॉयल एनफील्ड की संचयी बिक्री माह के दौरान 2.4 फीसदी घटकर 3,70,691 रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 3,80,046 रही थी। होंडा मोटरसाइकल ऐंड स्कूटर इंडिया ने अभी तक मासिक बिक्री के आंकड़े जारी नहीं किए हैं। उधर बजाज ऑटो ने हालांकि मासिक बिक्री में मामूली बढ़त दर्ज की और यह 1,52,474 वाहन से बढ़कर 1,56,232 वाहन हो गई। बाजार की अग्रणी हीरो मोटोकॉर्प व टीवीएस समेत अन्य ने हालांकि गिरावट दर्ज की। हीरो की बिक्री सालाना आधार पर 12 फीसदी घटकर 4,54,398 रही क्योंकि महामारी ने ग्रामीण भारत में जीवन प्रभावित किया। कंपनी की दोपहिया की आधी बिक्री ग्रामीण इलाके में होती है। टीवीएस की बिक्री भी सालाना आधार पर 7 फीसदी घटी। एक बयान में हीरो ने कहा कि देश भर में ज्यादातर रिटेल टच पॉइंट परिचालन में रहे, पर स्थानीय लॉकडाउन से ग्राहकों की आवाजाही पर असर पड़ा। कंपनी ने कहा, अच्छे मॉनसून और व्यक्तिगत वाहनों को तरजीह दिए जाने से भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था व अर्धशहरी बाजार में सुधार की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - August 2, 2021 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement