facebookmetapixel
Advertisement
‘मेक इन इंडिया’ से ‘ग्लोबल बाजारों तक’: नए FDI नियमों से 1.8 करोड़ मैन्युफैक्चरिंग MSME के लिए खुलेंगे नए दरवाजें RBI ने टाटा संस को अपर लेयर एनबीएफसी की लिस्ट में बरकरार रखा, लिस्टिंग पर अभी भी बना सस्पेंसLIC Q1FY27 Results: प्रीमियम इनकम में उछाल से 23% बढ़ा मुनाफा, कमाए ₹2,37,848 करोड़Cabinet Decision: असम में हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट, ₹8,970 करोड़ की लागत वाले गुवाहाटी-तेजपुर कॉरिडोर को हरी झंडीCabinet Decision: ₹23,731 करोड़ की ‘गोबरधन’ योजना को हरी झंडी, बायोगैस उत्पादन को मिलेगा बढ़ावालखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी पर 2 साल का प्रतिबंध, 3 अधिकारी निलंबितPNB हाउसिंग फाइनेंस पर ब्रोकरेज बुलिश, Q1 नतीजों के बाद शेयर में तेजी, ब्रोकरेज ने दिया ₹1,390 तक का टारगेटRBI पॉलिसी से बॉन्ड मार्केट को मिला सहारा, Debt Funds में निवेशक कहां लगा सकते हैं दांव?AI के दौर में छोटी कंपनियां बनेंगी रोजगार का बड़ा जरिया: नंदन नीलेकणिभारत में गूगल के 15 अरब डॉलर के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पर मंडराया पर्यावरण का खतरा

छूट से बिक्री बढ़ाने में जुटीं दोपहिया कंपनियां

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:32 AM IST

कमजोर मांग और अनबिके मॉडलों का भंडार बढऩे से हीरो मोटोकॉर्प और बजाज ऑटो समेत दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनियों को अपने शुरुआती और एक्जीक्यूटिव मॉडलों पर भारी छूट का सहारा लेना पड़ रहा है, जबकि विनिर्माता अब भी लागत में बढ़ोतरी के दबाव से गुजर रहे हैं।
इस रुझान से यह पता चलता है कि विश्व के सबसे बड़े दोपहिया वाहन बाजार में चुनौतियां खत्म नहीं हुई हैं। डीलरों ने कहा कि दोपहिया बाजार में इन दोनों खंडों (एंट्री एवं एक्जीक्यूटिव) की हिस्सेदारी 75 फीसदी है। कुछ हद तक यह कंपनियों के फरवरी में बिक्री में बढ़ोतरी के आंकड़ों की अहमियत को कमजोर करता है। यह बढ़ोतरी भी पिछले साल के कम आधार की बदौलत हुई थी।
बीएस6 उत्सर्जन नियमों के लागू होने से पहले ही कंपनियों ने डीलरों को वाहन भेजने शुरू कर दिए थे। वाहन कंपनियां डीलरों को भेजे जाने वाले वाहनों को बिक्री के रूप में दिखाती हैं। उदाहरण के लिए बजाज ऑटो अपनी सीटी110 और प्लेटिना मॉडलों पर ग्राहकों को 5,000 रुपये तक के लाभ दे रही है। यह ऑफर 15 मार्च तक के लिए है।
दोपहिया वाहन बाजार की अगुआ हीरो मोटोकॉर्प प्रीमियम मोटरसाइकिलों समेत चुनिंदा मॉडलों पर ग्राहकों को प्रोत्साहन दे रही है। इसका पता 1 मार्च को डीलरों को भेजे गए योजनाओं के परिपत्र से चलता है। कंपनी के एक प्रवक्ता को ईमेल भेजा गया, लेकिन उसका खबर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं मिला। देश की दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी होंडा मोटरसाइकिल ऐंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि कंपनी की कोई उपभोक्ताओं पेशकश नहीं है। इस बीच इस कंपनी ने सरकारी कर्मचारियों के लिए चलाई जा रही योजना को 15 मार्च तक बढ़ा दिया।
बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने कहा, ‘अगर आप पिछले दो या तीन साल को देखें तो बड़ी कंपनियों के लिए छूट देना थोड़ा असामान्य है। उन्होंने कहा कि ग्राहक पेशकशों की वजह अर्थव्यवस्था के निचले आधे हिस्से में कमजोर मांग है। उन्होंने कहा कि यह अर्थव्यवस्था के उस आधे ऊपरी हिस्से से बिल्कुल विपरीत है, जहां रोजगार, क्रय शक्ति समेत सब कुछ बेहतर नजर आ रहा है।
शर्मा के मुताबिक यह रुझान दोपहिया बाजार में ही दिख रहा है। सुपर प्रीमियम खंड (एक लाख रुपये से अधिक) में सेमीकंडक्टर की किल्लत के कारण आपूर्ति मांग से कम है। उन्होंने कहा कि यहां तक कि 150सीसी या उससे महंगे मॉडलों में भी मांग अच्छी बनी हुई है।

Advertisement
First Published - March 3, 2021 | 11:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement