facebookmetapixel
Advertisement
Eternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायतAdani Power Q1 Results: मुनाफा 47% से ज्यादा बढ़ा, बोर्ड ने ₹15,000 करोड़ जुटाने को दी मंजूरीCube Highways Trust InvIT IPO: आज से खुला ₹5,000 करोड़ का इश्यू, निवेश से पहले जान लें ब्रोकरेज की राय और GMP का हालDelhi Metro Alert: दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें कौन से रूट हुए प्रभावितTVS Motor: 3% उछला शेयर, Q1 नतीजों के बाद क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने जताया 15% अपसाइड का अनुमानBCCL Share Crash: तिमाही नतीजों ने लगाया बड़ा झटका! एक दिन में 8% से ज्यादा टूटा मल्टीबैगर PSU शेयरBandhan Bank 18% से ज्यादा टूटा, Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग; आगे क्या करें निवेशक?

यात्री कारों का टॉप गियर

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 6:39 PM IST

मंदी की मार में ग्राहकों की बेरुखी झेल रही ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए फरवरी का महीना काफी खुशगवार रहा।
मारुति-सुजूकी, हुंडई मोटर्स, टाटा मोटर्स जैसी दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनियों की यात्री कारों की बिक्री में इस महीने खासा इजाफा हुआ। इन कंपनियों को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में भी बिक्री के आंकड़े उत्साहवर्द्धक रह सकते हैं।
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजूकी की घरेलू बिक्री में फरवरी के दौरान, पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 19 फीसदी का इजाफा हुआ। इस दौरान मारुति की 70,625 कारें बिकीं, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इससे पहले जनवरी 2009 में कपनी की 67,005 कारों की बिक्री हुई थी।
एसएक्सफोर और डिजायर सबसे ज्यादा बिक ने वाली कारें रहीं। मारुति सुजूकी के अध्यक्ष आर सी भार्गव का कहना है, ‘सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती से फायदा होता दिख रहा है। इसके अलावा ब्याज दरों में भी कमी ने अपना असर दिखाया है। ‘
हुंडई मोटर्स ने भी मारुति के आई 10 और आई 20 की सफलता पर सवार होकर बिक्री के रिकॉर्ड के नए झंडे गाड़े। फरवरी 2008 की तुलना में फरवरी 2009 में कंपनी की बिक्री में 45 फीसदी का उछाल आया। पिछले साल कंपनी ने समान अवधि में जहां 14,600 कारें बेची थीं, फरवरी 2009 में कंपनी 21,215 कारें बेचने में कामयाब रही।
कंपनी में बिक्री और विपणन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद सक्सेना ने उम्मीद जताई कि बिक्री में इजाफे का दौर आगे भी जारी रहेगा। टाटा मोटर्स की बिक्री में भी इस महीने तकरीबन 1.4 फीसदी का इजाफा हुआ और उसने 19,039 कारें बेचीं।

Advertisement
First Published - March 2, 2009 | 9:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement