facebookmetapixel
Advertisement
कतर को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाने वाले शेख हमद बिन खलीफा का निधन, तख्तापलट कर संभाली थी सत्ताविदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा, जुलाई में अब तक खरीदे ₹15,157 करोड़ के स्टॉक्सबदल रहा है चीन और अमेरिका का कूटनीतिक दबदबा, क्या इंडो-पैसिफिक का खेल पलट देगा भारत?IMD Weather Alert: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन दिल्ली वालों को नसीब नहींक्या 60 की उम्र के बाद भी जरूरी है लाइफ इंश्योरेंस? 90 साल की उम्र और 30 साल के खर्च का समझें गणितहोर्मुज को ईरान ने फिर किया बंद, तो अमेरिका ने कई ईरानी शहरों पर बरसाए बम; ट्रंप ने खत्म किया सीजफायरवॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट

फिर से IPL में धूम मचाते दिख सकते हैं स्टार्क, 8 साल बाद करेंगे वापसी

Advertisement

बायें हाथ के तेज गेंदबाज स्टार्क ने हमेशा आईपीएल की बजाय अपनी राष्ट्रीय टीम को प्राथमिकता में रखा। वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से दो सत्र में खेले थे।

Last Updated- September 19, 2023 | 2:55 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) 2015 के बाद पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेल सकते हैं। उन्होंने 2024 में होने वाले टूर्नामेंट के लिए अपना नाम नीलामी में रखने का फैसला किया है।

आखिरी बार 2015 में लिया था हिस्सा 

बायें हाथ के तेज गेंदबाज स्टार्क ने हमेशा आईपीएल की बजाय अपनी राष्ट्रीय टीम को प्राथमिकता में रखा। वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से दो सत्र में खेले थे।

उन्होंने आखिरी बार आठ साल पहले 2015 में इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। स्टार्क का मानना है कि अगले साल जून में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले आईपीएल में खेलना अच्छा रहेगा।

उन्होंने ‘विलो टॉक’ क्रिकेट पॉडकास्ट में कहा,‘‘देखिए, मुझे आईपीएल में खेले हुए आठ साल हो गए हैं। मैं निश्चित तौर पर अगले साल वापसी करना चाहूंगा।’’

IPL से टी20 विश्व कप के लिए अच्छी तैयारी होगी: स्टार्क 

स्टार्क ने कहा,‘‘कई अन्य चीजों के अलावा, इस टूर्नामेंट से टी20 विश्व कप के लिए अच्छी तैयारी होगी। इसलिए यह देखने का अच्छा मौका है कि क्या किसी को टी20 विश्व कप से पहले आईपीएल में दिलचस्पी है।

इसके अलावा इस साल (ऑस्ट्रेलिया में) की सर्दियों की तुलना में अगले साल की सर्दियों में हम कम मैच खेलेंगे इसलिए मुझे लगता है कि यह नीलामी के लिए अपना नाम शामिल करने का सबसे अच्छा मौका है।’’

Advertisement
First Published - September 7, 2023 | 12:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement