facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: नौकरी संग फ्रीलांसिंग से भी कमाई करें तो आयकर रिटर्न कैसे भरेंTAFE की बड़ी रणनीति: यूरोप में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च करेगी कंपनी, भारत में सस्ते मॉडल पर कामMeta को IT मंत्रालय का नोटिस, इंस्टाग्राम से बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री हटाने का दिया निर्देश स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने भारत में 20 शाखाओं पर जड़ा ताला, अब वेल्थ मैनेजमेंट पर फोकसNSE क्वांटो क्रॉस-करेंसी डेरिवेटिव लाने की कर रहा तैयारी, निवेशकों को क्या होगा फायदा?Editorial: कच्चा तेल सस्ता, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम तुरंत क्यों नहीं घटेंगे?भारत में क्विक कॉमर्स का बढ़ता असर, किराना स्टोर कैसे करेंगे मुकाबला?कांग्रेस से कैसे छूटा राष्ट्रवाद का मुद्दा? 2014 के बाद की रणनीति पर पुनर्विचारUP EV Subsidy: योगी सरकार ने ईवी खरीद पर दी ₹210 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी, 43,000 से ज्यादा लोगों को मिला फायदाGold Outlook: सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा? अगले सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

सियाम को वाहन क्षेत्र में विस्तार की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:46 PM IST

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) ने आज कहा कि बिक्री बढ़ाने के लिए वाहन उद्योग क्षमता विस्तार और निवेश के संबंध में दोबारा विचार कर सकता है।


सियाम के अध्यक्ष रवि कांत ने एसीएमए के सालाना सम्मेलन के मौके पर कहा, ‘वाहन उद्योग खुद को आपको मुश्किल में पा रहा है और मुझे भरोसा है कि सभी इस बात पर विचार करेंगे कि क्या टाला जा सकता है और क्या रद्द किया जा सकता है।’

उन्होंने कहा कि ऑटोमोटिव मिशन प्लान 2016 के मुताबिक निवेश की कई घोषणाएं की गई थीं और उनमें से कुछ पूरी हो गई हैं। लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए इसमें बदलाव लाया जा सकता है। कांत का कहना है, ‘जहां तक क्षमता की बात है तो इस पर मुख्य रूप से विचार किया जाएगा।’ कांत टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक भी हैं।

उन्होंने कहा कि उच्च ब्याज दरों और वित्त की कमी के कारण बिक्री में हो रही कमी ऑटो विनिर्माताओं को प्रभावित कर रही है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मसला है। मुनाफा और मार्जिन घट रहा है। उन्होंने मौजूदा परिस्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि उद्योग पर विदेशी मुदा विनिमय दर में बढ़ोतरी का भी असर हो रहा है। कांत ने कहा, ‘घरेलू बाजार में हमें मुश्किल हो रही है और बाहर से भी हमें कोई मदद नहीं मिल रही है।’

Advertisement
First Published - September 4, 2008 | 12:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement