खेल

Odisha Masters 2023: तनीषा-ध्रुव ने ओडिशा मास्टर्स का मिश्रित युगल खिताब जीता

बीस साल की तनीषा और 23 साल के ध्रुव ने पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए एक घंटे और 14 मिनट में 17-21 21-19 23-21 से जीत दर्ज की।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 17, 2023 | 4:01 PM IST

Odisha Masters 2023: तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की भारतीय जोड़ी ने रविवार को यहां बेहद रोमांचक फाइनल में ही योंग केइ टेरी और टेन वेइ हेन जेसिका की सिंगापुर की जोड़ी को हराकर ओडिशा मास्टर्स सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट का मिश्रित युगल का खिताब जीता।

बीस साल की तनीषा और 23 साल के ध्रुव ने पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए एक घंटे और 14 मिनट में 17-21 21-19 23-21 से जीत दर्ज की।

BWF वर्ल्ड टूर कैलेंडर के साल के इस अंतिम टूर्नामेंट में महिला एकल के अलावा भारतीय खिलाड़ियों ने अन्य सभी चार वर्ग के फाइनल में जगह बनाई है।

तनीषा अब महिला युगल फाइनल में अपनी जोड़ीदार अश्विनी पोनप्पा के साथ उतरेंगी जहां उनका सामना मेलिसा ट्रायस पुस्पितासारी और राशेल एलिसा रोज की जोड़ी से होगा।

पुरुष एकल फाइनल में आयुष शेट्टी और सतीश कुमार आमने सामने होंगे। पुरुष युगल में कृष्ण प्रसाद गारगा और साई प्रतीक के की जोड़ी भी फाइनल में पहुंच गई है।

First Published : December 17, 2023 | 4:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)