facebookmetapixel
Advertisement
BS Ubharta Purvanchal: बढ़ते उत्तर प्रदेश में बैंकिंग क्षेत्र के लिए हैं असीमित अवसरBS Ubharta Purvanchal: धार्मिक पर्यटन से चमकी काशी पूर्वांचल का चमकना बाकीरियल एस्टेट में लखनऊ-नोएडा को पीछे छोड़ UP का सबसे महंगा शहर बना वाराणसी, VDA ला रहा नया टाउनशिप प्लानBS Ubharta Purvanchal: हस्तशिल्प, MSME और पर्यटन से चमकेगी वाराणसी की अर्थव्यवस्थाEditorial: विक्रम-1 की ऐतिहासिक उड़ान ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में खोले निजी भागीदारी के दरवाजे भारत के बड़े शहरों की हकीकत: एक जैसे नहीं रोजगार, वेतन और महिलाओं के अवसरसुधारों में देरी यानी सुधारों से इनकार, अब रोजमर्रा का हिस्सा बनें सुधारFIFA World Cup 2026: रिकॉर्ड कमाई के बीच कौन बना सबसे बड़ा विजेता और किसे हुआ नुकसान?संसद के मानसून सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ा, नीट पेपर लीक-राम मंदिर मुद्दे पर विपक्ष का जोरदार हंगामाभारत को मिला पहला डेंगी वैक्सीन: DCGI ने Takeda के QDENGA को दी मंजूरी

नोवाक जोकोविच ने जीता US Open का खिताब, फिर से हासिल करेंगे नंबर 1 का मुकाम

Advertisement

सर्बिया के इस खिलाड़ी को पिछले साल अमेरिका की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई थी क्योंकि उन्हें कोविड-19 का टीका नहीं लगा है।

Last Updated- August 29, 2023 | 12:57 PM IST

US Open: नोवाक जोकोविच (Novak Djokovik) ने अमेरिकी ओपन में यादगार वापसी करते हुए सोमवार को एलेक्जेंडर मुलर पर 6-0, 6-2, 6-3 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही जोकोविच का रैंकिंग में फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंचना भी पक्का हो गया।

सर्बिया के इस खिलाड़ी को पिछले साल अमेरिका की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई थी क्योंकि उन्हें कोविड-19 का टीका नहीं लगा है। रिकॉर्ड 23 ग्रैंड स्लैम खिताब के इस विजेता को हालांकि मैच शुरू होने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा।

आर्थर ऐश स्टेडियम में इससे पहले खेले गये कोको गॉ का मैच लगभग तीन घंटे तक चला और फिर पुरुषों के बराबर महिलाओं को पुरस्कार राशि मिलने की 50वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम के कारण जोकोविच के मुकाबले में काफी विलंब हुआ।

इस जीत के बाद शीर्ष रैंकिंग पर पहुंच जायेंगे जोकोविच 

जोकोविच ने इस जीत के बाद कहा, ‘‘ मुझे पता था कि मेरा मुकाबला काफी देर से होगा। मैं हालांकि कोर्ट पर जाने के लिए उत्साहित था। मैंने आधी रात के बाद शुरुआत की लेकिन मुझे इसकी कोई परवाह नहीं थी। मैं कुछ वर्षों से इस पल का इंतजार कर रहा था कि मैं अपने खेल के सबसे बड़े स्टेडियम में रात के सत्र में खेल सकूं।’’

जोकोविच इससे पहले 2021 के सत्र में इस टूर्नामेंट में खेले थे। तब फाइनल में दानिल मेदवेदेव ने उन्हें हराकर करियर ग्रैंडस्लैम पूरा करने का उनका सपना तोड़ा था।

दूसरी वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी ने अमेरिकी ओपन के पहले दौर में अपने शत-प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा। यह लगातार 17वीं बार है जब जोकोविच ने पहले दौर का मुकाबला जीता है। इस जीत के बाद वह 11 सितंबर को जारी होने वाली एटीपी रैंकिंग में कार्लोस अलकराज को हटाकर शीर्ष पर पहुंच जायेंगे।

Advertisement
First Published - August 29, 2023 | 12:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement