facebookmetapixel
Advertisement
Eternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भावप्रधानमंत्री मोदी का पेपर लीक पर बड़ा ऐलान, दोषियों को सजा देने बनाएंगे फास्ट-ट्रैक कोर्टहाई-टेक स्टार्टअप के लिए कमजोर रही वीसी फंडिंग, क्या Semicon 2 के बाद बदलेगा माहौल?TVS Motor ने बनाया ग्लोबल ग्रोथ रोडमैप, अफ्रीका और यूरोप पर रहेगा फोकसबाजार की गिरावट में FMCG अकेला क्यों बचा? Nestle पर ब्रोकरेज रिपोर्ट में छिपा है जवाबभारत की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी में बड़ी छलांग, एक साल में दोगुनी बढ़कर 47 लाख मेगावॉट हुईगिग वर्कर्स के लिए सामाजिक सुरक्षा की तैयारी, कंपनियों में अनुपालन को लेकर असमंजसDelhi Metro Updates: सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद, चेक करें डीटेल

मैटर गुजरात में करेगी 1,500 करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:02 PM IST

अहमदाबाद स्थित इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और ऊर्जा भंडारण समाधान क्षेत्र की स्टार्टअप – मैटर बढ़ती मांग और इसके परिचालन में संभावित वृद्धि से प्रेरित होकर वर्ष 2022 की पहली छमाही में अपना पहला इलेक्ट्रिक दोपहिया लाने की योजना बना रही है।
मैटर के संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी मोहल राजीव लालभाई ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया ‘इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के साथ-साथ ऊर्जा भंडारण में मौजूदा और बढ़ती मांग को देखते हुए मैटर ने पहले चरण में प्रति वर्ष 60,000 वाहनों का उत्पादन बढ़ाकर दूसरे चरण में 2,00,000 करने का फैसला किया है। हमने हाल ही में बैटरी के लिए 200 मेगावॉट के संयंत्र की स्थापना की है और जनवरी 2022 में उत्पादन करेंगे। इसी तरह हम वर्ष 2022 की पहली छमाही तक अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लाने पर विचार कर रहे हैं।’
अपनी विनिर्माण योजनाओं के रूप में कंपनी ने 1,500 करोड़ रुपये की निवेश प्रतिबद्धताओं के लिए गुजरात सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
अगली पीढ़ी के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और ऊर्जा भंडारण समाधान के क्षेत्र में पांच साल की अवधि वाली इस निवेश प्रतिबद्धता से इस अवधि में 4,000 से अधिक रोजगार सृजित होगा। इस निवेश के संबंध मेंं लालभाई ने कहा कि 1,500 करोड़ रुपये में से 1,200 करोड़ रुपये का निवेश इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में और 300 करोड़ रुपये का निवेश ऊर्जा भंडारण में किया जाएगा।

Advertisement
First Published - December 6, 2021 | 11:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement