facebookmetapixel
Advertisement
कतर को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाने वाले शेख हमद बिन खलीफा का निधन, तख्तापलट कर संभाली थी सत्ताविदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा, जुलाई में अब तक खरीदे ₹15,157 करोड़ के स्टॉक्सबदल रहा है चीन और अमेरिका का कूटनीतिक दबदबा, क्या इंडो-पैसिफिक का खेल पलट देगा भारत?IMD Weather Alert: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन दिल्ली वालों को नसीब नहींक्या 60 की उम्र के बाद भी जरूरी है लाइफ इंश्योरेंस? 90 साल की उम्र और 30 साल के खर्च का समझें गणितहोर्मुज को ईरान ने फिर किया बंद, तो अमेरिका ने कई ईरानी शहरों पर बरसाए बम; ट्रंप ने खत्म किया सीजफायरवॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट

IPL Schedule 2023: 31 मार्च से 28 मई तक मचेगा धमाल, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Advertisement

‘डबल हेडर’ हर शनिवार और रविवार को होंगे जबकि सोमवार से शुक्रवार तक एक एक मैच होंगे।

Last Updated- February 17, 2023 | 7:24 PM IST
IPL Schedule 2023: From March 31 to May 28, there will be a big bang, see the full schedule here
BS

गत चैम्पियन गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सत्र के शुरूआती मैच में 31 मार्च को अहमदाबाद में चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ अपना अभियान आरंभ करेगी। हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली टाइटंस ने पिछले साल पदार्पण सत्र में ही खिताब जीता था।

IPL 2023 में होंगे कुल 52 राउंड रॉबिन मैच

BCCI (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) द्वारा घोषित किये गये कार्यक्रम में कुल 52 राउंड रॉबिन मैच होंगे। सत्र के पहले ‘डबल हेडर’ (एक दिन में दो मैच) में एक अप्रैल को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) का सामना मोहाली में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) से होगा जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की भिड़ंत लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से होगी।

शनिवार और रविवार को होंगे ‘डबल हेडर’ मैच

‘डबल हेडर’ हर शनिवार और रविवार को होंगे जबकि सोमवार से शुक्रवार तक एक एक मैच होंगे। लीग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और टाइटंस के बीच बेंगलूरु में होने वाले मुकाबले के साथ 21 मई को खत्म होंगे।

पिछले चरण में मुंबई, पुणे और अहमदाबाद में मैच कराये गये थे लेकिन 16वें सत्र में वही घरेलू और प्रतिद्वंद्वी टीम के मैदान वाला प्रारूप वापसी करेगा जिसमें सभी टीमें लीग चरण में सात घरेलू मैच अपने मैदान पर और इतने ही मैच प्रतिद्वंद्वी टीम की सरजमीं पर खेलेगी।

28 मई को खेला जायेगा फाइनल

BCCI के अनुसार कुल 70 लीग चरण के मैच 52 दिन में 12 स्थलों पर खेले जायेंगे। IPL 2023 में 18 ‘डबल हेडर’ होंगे जिसमें दिन के मैच दोपहर साढ़े तीन बजे और शाम के मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होंगे।

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) अपने पहले दो घरेलू मैच गुवाहाटी में खेलेगी और फिर बचे हुए घरेलू मैच जयपुर में खेलेगी। पंजाब किंग्स अपने पांच घरेलू मैच मोहाली में खेलेगी जबकि दो घरेलू मैच धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होंगे। प्लेऑफ और फाइनल के लिये कार्यक्रम और स्थल की घोषणा बाद में की जायेगी। फाइनल 28 मई को खेला जायेगा।

Advertisement
First Published - February 17, 2023 | 6:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement