खेल

Indonesia Open: सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया ओपन में रचा इतिहास, वर्ल्ड चैंपियंस को दी शिकस्त

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने रविवार को इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- June 18, 2023 | 4:27 PM IST

भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (Satwiksairaj Rankireddy) और चिराग शेट्टी (Chirag Shetty) की जोड़ी ने इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीत इतिहास रच दिया है।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने रविवार को इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।

प्रतियोगिता को अपने नाम करने वाली पहली भारतीय जोड़ी

विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी ने फाइनल में मलेशिया के आरोन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी को 21-17, 21-18 से हराकर सुपर 1000 स्तर की प्रतियोगिता को अपने नाम करने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी।

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की विजेता और एशियाई चैम्पियन भारतीय जोड़ी को इस कड़े मुकाबले को जीतने में 43 मिनट का समय लगा। यह इंडोनेशिया ओपन के डबल्स इवेंट में भारत का पहला खिताब भी है।

सात्विक और चिराग इससे पहले सुपर 100, सुपर 300, सुपर 500 और सुपर 750 का भी खिताब जीत चुके हैं। सभी सुपर खिताब जीतने वाले यह भारत की पहली जोड़ी भी है। पुरुष सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत ने 2017 में खिताब को अपने नाम किया था।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

First Published : June 18, 2023 | 4:27 PM IST