facebookmetapixel
डीपीडीपी अधिनियम के नियम लागू होने से भारत में डेटा सुरक्षा और गोपनीयता का परिदृश्य पूरी तरह बदलेगालाल किले में सजेगा अब ‘महाराजा’ का दरबार, एनजीएमए ने खोलीं दो नई कला दीर्घाएंपूर्वोत्तर में हुई है अभूतपूर्व वृद्धि, ₹4.48 लाख करोड़ के निवेश का संकल्प लिया गया: ज्योतिरादित्य सिंधियानिजी इक्विटी की रफ्तार से 2025 में विलय-अधिग्रहण गतिविधियों में रिकॉर्ड तेजी, खुली पेशकश 17 साल के हाई परसाल में दूसरी बार बढ़ा रेल यात्री किराया, सालाना 600 करोड़ रुपये अतिरिक्त रेवेन्यू की उम्मीदबिज़नेस स्टैंडर्ड का सर्वेक्षण: दिसंबर अंत में 90 प्रति डॉलर के करीब होगा रुपयाEditorial: जॉर्डन से ओमान तक, संबंधों को मजबूतीबजट में इंफ्रास्ट्रक्चर पर फिर से जोर, निजी भागीदारी को मिले बढ़ावा‘धुरंधर’ से बॉलीवुड में नई पीढ़ी की सॉफ्ट पावर का आगमनप्रधानमंत्री मोदी ने असम को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, अमोनिया-यूरिया प्लांट की रखी आधारशिला

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने मुंबई में खरीदे आलीशान फ्लैट, कीमत सुन रह जाएंगे दंग; सिर्फ रजिस्ट्रेशन पर 1.26 करोड़ खर्च

समझौते में छह कार पार्किंग स्थान भी शामिल हैं। इस लेन-देन में 1.26 करोड़ रुपये का स्टांप शुल्क और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क लगा।

Last Updated- March 25, 2025 | 3:46 PM IST
Suryakumar Yadav flat

भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और उनकी पत्नी देविशा यादव ने हाल ही में मुंबई के देवनार में स्थित गोदरेज स्काई टेरेस में दो हाउसिंग फ्लैट खरीदे हैं। इनकी कुल कीमत 21.11 करोड़ रुपये है। यह जानकारी स्क्वायर यार्ड्स द्वारा पंजीकरण महानिरीक्षक (आईजीआर) की वेबसाइट पर समीक्षा किए गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के दस्तावेजों से मिली है। यह लेनदेन मार्च 2025 में रजिस्ट्रड किया गया था।

सूर्यकुमार का आलीशान फ्लैट कितना है बड़ा?

देवनार पूर्वी मुंबई में एक आवासीय इलाका है, जो चेंबूर के पास स्थित है। यह पूर्वी मुंबई में स्थित एक उपनगर है और मुंबई उपनगरीय जिले के अंतर्गत आता है। यह हार्बर लाइन पर चेंबूर रेलवे स्टेशन द्वारा संचालित है। साथ ही मुंबई मोनोरेल और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और सायन-पनवेल एक्सप्रेसवे जैसी प्रमुख सड़कों से जुड़ा हुआ है। ये अपार्टमेंट गोदरेज स्काई टेरेस में स्थित हैं, जो गोदरेज द्वारा विकसित एक आवासीय परियोजना है। यह 1.05 एकड़ में फैली है और RERA के अनुसार 3 BHK और 4 BHK कॉन्फ़िगरेशन प्रदान करती है।

स्क्वायर यार्ड्स द्वारा समीक्षा किए गए IGR संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार, यादव ने एक साथ दो मंजिलों पर दो फ्लैट खरीदे हैं। इनका कुल कारपेट ऐरिया 392.36 वर्ग मीटर (4,222.76 रुपये वर्ग फुट) और कुल बिल्ड अप एरिया 424.46 वर्ग मीटर ( 4,568 रुपये वर्ग फुट) है।

केवल रजिस्ट्रेशन पर 1.26 करोड़ रुपये खर्च

समझौते में छह कार पार्किंग स्थान भी शामिल हैं। इस लेन-देन में 1.26 करोड़ रुपये का स्टांप शुल्क और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क लगा। स्क्वायर यार्ड्स डेटा इंटेलिजेंस के अनुसार गोदरेज स्काई टेरेस ने मार्च 2024 से फरवरी 2025 के बीच 202 करोड़ रुपये के कुल लेनदेन मूल्य के साथ 25 बिक्री पंजीकरण दर्ज किए हैं। जिनकी औसत कीमत 52,433 रुपये प्रति वर्ग फुट दर्ज की गई।

कौन हैं सूर्यकुमार यादव?

सूर्यकुमार यादव भारत के सबसे dynamic और innovative टी-20 बल्लेबाजों में से एक के रूप में उभरे हैं। अपने 360-डिग्री स्ट्रोक प्ले के लिए प्रसिद्ध यादव ने 2021 में अपनी पहली गेंद पर छक्का लगाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यादगार आगाज किया था। इसके बाद से उन्होंने लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन खासकर टी20 प्रारूप में किया है। 2022 में वह बल्लेबाजों के लिए ICC T20I रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुंच गए और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और निरंतरता के लिए ICC T20I क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित हुए थे। यादव आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी एक प्रमुख खिलाड़ी रहे हैं।

First Published - March 25, 2025 | 2:35 PM IST

संबंधित पोस्ट